देश की बात, आपके शहर से
राजा रघुवंशी हत्याकांड : 5 लाख रुपये और पिस्टल कहां गई?… सोनम को फ्लैट देने वाले ब्रोकर पर गहराया शक
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

राजा रघुवंशी हत्याकांड : 5 लाख रुपये और पिस्टल कहां गई?… सोनम को फ्लैट देने वाले ब्रोकर पर गहराया शक

मेघालय की एसआईटी राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच कर रही है, जिसमें एक बैग की तलाश है जिसमें देशी पिस्टल और पांच लाख रुपये नकद रखे हुए थे।

Abhishek Raghuvanshi21 जून 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


मेघालय की एसआईटी राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच कर रही है, जिसमें एक बैग की तलाश है जिसमें देशी पिस्टल और पांच लाख रुपये नकद रखे हुए थे। राज कुशवाहा ने बैग को इंदौर में एक फ्लैट पर ले जाने की बात कही है, लेकिन पुलिस को वह बैग नहीं मिला। अब पुलिस सोनम के लिए फ्लैट दिलाने वाले ब्रोकर सिलोम जेम्स से पूछताछ करेगी।
एसआईटी की जांच में बैग की तलाश जारी।
पहले राजा को गोली मारने का बनाया था प्लान।
राजा के भाई ने फिर की नार्को टेस्ट की मांग।
इंदौर। ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलांग में पत्नी सोनम के साथ हनीमून पर पहुंचने के बाद हुई हत्या की जांच कर रही मेघालय की एसआइटी को एक बैग की तलाश है, जिसमें देशी पिस्टल और पांच लाख रुपये नकद रखे हुए थे। यह पिस्टल राज कुशवाह ने खरीदी थी, क्योंकि शुरुआत में राजा को गोली मारने की साजिश की गई थी, इसलिए राजा ने अपने दोस्तों व सुपारी किलर विशाल उर्फ विक्की, आनंद और आकाश को पिस्टल देकर शिलांग भेजा था। आरोपितों से पूछताछ में इसका राजफाश होने के बाद एसआइटी में शामिल शिलांग के एसीपी एसएस सांभा और एसआइ करण बैग की तलाश में इंदौर में डेरा डाले हुए हैं, ताकि उस पिस्टल को साक्ष्य के रूप में कब्जे में लिया जा सके। राज कुशवाहा ने कहा कि वह बैग को इंदौर में उस फ्लैट पर ले गया था, जहां राजा की हत्या के बाद सोनम आकर ठहरी थी लेकिन फ्लैट पर पुलिस को वह बैग नहीं मिला।
नतीजतन, शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने सोनम और राज से वीडियो काल करके बैग के बारे में पूछताछ की। राज ने बताया कि वह खुद 31 मई को दोपहर करीब दो बजे बैग लेकर गया था। इसके बाद एसआइटी ने एक कार शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज जब्त कर जांच की।
इसमें राज और उसका एक साथी बैग ले जाते दिखता है फिर भी बैग बरामद न होने से पुलिस को सोनम के लिए इंदौर लौटने पर फ्लैट दिलाने वाले ब्रोकर सिलोम जेम्स पर संदेह गहरा गया है। दरअसील, सिलोम ने ही राज के दोस्त विशाल के नाम से फ्लैट दिया था।
30 मई को सोनम इस फ्लैट में रहने आ गई थी। आठ जून को वह कार से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर को रवाना हुई थी। संदेह है विशाल की गिरफ्तारी के बाद सिलोम ने फ्लैट खोला होगा। यहां रखे बैग के बारे में अब पुलिस सिलोम से पूछताछ करेगी।
शवयात्रा से भी पल-पल की जानकारी दे रहा था राज
राजा रघुवंशी की हत्या के बाद राज कुशवाहा बेखौफ था। वह सोनम के भाई गोविंद के आफिस, कारखाना और सोनम के पास भी जाता था। शिलांग से राजा का शव आने पर राज कुशवाहा सहकार नगर स्थित राजा के घर भी गया था। राज पूरे समय सोनम के पिता देवी सिंह के आसपास ही रहा। उसने देवी सिंह को सहारा दिया और संभालता रहा।
राज इस दौरान राजा के भाई विपिन और सचिन की बातें भी सुन रहा था। राजा की अर्थी के लिए देवी सिंह की तरफ से कपड़ा और फूल भी राज ही लेकर आया था। इस दौरान उसका मोबाइल लगातार चल रहा था। वह बीच-बीच में दूर जाकर बात कर रहा था।
राजा के भाई ने सोनम से विस्तृत पूछताछ की मांग की, आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
राजा रघुवंशी के भाई सचिन ने आरोप लगाया है कि सोनम पुलिस को गुमराह कर रही है। ऐसे में उससे विस्तृत पूछताछ की जाए। हत्या के पीछे की ‘पूरी सच्चाई’ को उजागर करने के लिए मामले में सोनम और चार अन्य आरोपितों को गहन जांच के लिए इंदौर लाया जाना चाहिए। राजा के भाई ने सोनम व उसके परिवार के सदस्यों का नार्को टेस्ट करने की मांग भी की है।
गौरतलब है कि शिलांग की एक अदालत ने सोनम और राज कुशवाह की पुलिस हिरासत दो दिन के लिए बढ़ाई है। शनिवार को हिरासत का अंतिम दिन है। ऐसे में मेघालय पुलिस शनिवार को सोनम व राज को कोर्ट में पेश करेगी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 15 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 15 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑