राजा रघुवंशी हत्याकांड : शिलांग पुलिस की SIT को जेवर की बरामदगी में 37 दिन बाद मिली कामयाबी
एसआइटी ने प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स की रतलाम स्थित ससुराल से रविवार को सोनम और राजा के गहने, लैपटॉप, पेनड्राइव और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।
एसआइटी ने प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स की रतलाम स्थित ससुराल से रविवार को सोनम और राजा के गहने, लैपटॉप, पेनड्राइव और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस की एसआइटी को 37 दिन बाद सोनम के जेवर, लैपटॉप आदि की बरामदगी करने में कामयाबी मिली।
इंदौर। ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस की एसआइटी को 37 दिन बाद सोनम के जेवर, लैपटॉप आदि की बरामदगी करने में कामयाबी मिली। एसआइटी ने प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स की रतलाम स्थित ससुराल से रविवार को सोनम और राजा के गहने, लैपटॉप, पेनड्राइव और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। उल्लेखनीय है कि 11 मई को शादी के बाद 20 मई को राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ शिलांग में हनीमून पर गए थे। जहां राजा रघुवंशी की 23 मई को हत्या कर दी गई थी।
अवैध पिस्तौल भी बरामद
इस मामले में शिलांग पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सोनम को और इंदौर से उसके प्रेमी राज कुशवाहा के अलावा सुपारी किलर विक्की उर्फ विशाल, आनंद और आकाश को गिरफ्तार किया था। हत्या के बाद सोनम इंदौर लौट आई थी। वह यहां एक फ्लैट में रुकी थी। जांच में यह बात सामने आने के बाद पुलिस ने प्रॉपर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स, बिल्डर लोकेंद्र तोमर और चौकीदार बलवीर अहिरवार को गिरफ्तार किया था। इनकी निशानदेही पर ही हत्या की नीयत से खरीदी गई अवैध पिस्तौल भी बरामद की गई थी।
आधे घंटे चली छानबीन के बाद सामान बरामद
पुलिस को जेवर की तलाश थी। शनिवार को एसआइटी शिलांग से फ्लाइट से सिलोम को लेकर यहां पहुंची थी। एसआइटी टीम रविवार को रतलाम की मंगलमूर्ति कॉलोनी निवासी सिलोम के ससुर मनोज गुप्ता (म्युच्युअल फंड एडवाइजर) के घर पहुंची। करीब आधे घंटे चली छानबीन के बाद टीम ने एक लैपटॉप, पेनड्राइव, आपत्तिजनक दस्तावेज और राजा व सोनम के सोने के गहने जब्त कर लिए। एसआइटी का दावा है कि गहने सिलोम ने फ्लैट से चुरा कर अपनी ससुराल में छुपा दिए थे।
पत्नी को लेकर आभूषण छुपाने रतलाम गया था सिलोम
राजा की हत्या के बाद सोनम 30 मई को इंदौर के फ्लैट में रुकी थी। फ्लैट ग्वालियर के ठेकेदार लोकेंद्र तोमर की बहुमंजिला इमारत में है। सिलोम ने इसका राजा हत्याकांड के एक आरोपित विशाल उर्फ विक्की से किराये का अनुबंध किया था। आठ जून को सोनम गाजीपुर (उप्र) में गिरफ्तार हो गई। 10 जून को लोकेंद्र और सिलोम ने चौकीदार बलवीर अहिरवार की सहायता से फ्लैट का सामान निकाल लिया। एक बैग सिलोम ने जला डाला। पिस्टल नाले में फेंक दी थी।
पत्नी सोनाली के सामने बोला सच
गहने, लैपटाप ससुर मनोज गुप्ता के घर में छुपा दिए। सिलोम अभी तक गुमराह कर रहा था। उसने कभी लोकेंद्र का नाम बताया तो कभी कहा फेंक दिए। शनिवार को एसआइटी अचानक इंदौर आई और सिलोम को घर लेकर उसके पहुंची। यहां बंद कमरे में पूछताछ की गई। उसकी पत्नी सोनाली भी मौजूद थी। सिलोम टूट गया और बताया कि उसने पत्नी की मदद से सामान ससुर के घर में रखा है। पुलिस ने पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले