
इंदौर के राऊ इलाके में 18 वर्षीय छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मयूर, निवासी पिगडंबर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक, दो साल पहले उसकी मयूर से दोस्ती हुई थी। मयूर ने शादी का वादा किया, लेकिन जब वह नाबालिग थी, तब उसने इनकार कर दिया।
मार्च 2024 में आरोपी बहाने से उसे सिलिकॉन सिटी में एक परिचित के घर ले गया और शादी का झांसा देकर रेप किया। इसके बाद भी आरोपी लगातार शादी का भरोसा दिलाता रहा। नवंबर 2024 में जब पीड़िता बालिग हुई, तो आरोपी उसे गोल चौराहे स्थित एक फ्लैट में ले गया और दोबारा रेप किया।
जब पीड़िता ने शादी की बात की, तो आरोपी ने इनकार कर दिया और धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। डर और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
