महिला बोली-मांझे से गला कटा, लगा कि जान चली जाएगी:इंदौर में चायनीज डोर से लोगों में दहशत; कहा- प्रतिबंध नहीं लगा तो कितनों की मौत होगी
इंदौर में मंगलवार शाम 22 वर्षीय कॉलेज स्टूडेंट हिमांशु सोलंकी का पतंग के मांझे से गला कट गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उसके रिश्तेदार विनोद को भी आंख के पास चोट आई है।

इंदौर में मंगलवार शाम 22 वर्षीय कॉलेज स्टूडेंट हिमांशु सोलंकी का पतंग के मांझे से गला कट गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उसके रिश्तेदार विनोद को भी आंख के पास चोट आई है। हादसे से शहरभर के लोग सहमे हुए हैं। खासकर वे लोग ज्यादा डरे हुए हैं, जो पहले कभी ऐसी घटनाओं के शिकार हो चुके हैं। इनमें से एक रीना वर्मा ने 25 दिन पहले अपने साथ हुई घटना को लेकर कहा- उस दिन गला कटते ही लगा कि जान ही चली जाएगी। रणजीत हनुमान की कृपा से बच गई। पति ने तो इस डर से बाइक पर तार लगवा लिए कि कहीं फिर ऐसा हादसा न हो जाए।
अचानक गले पर आ लगा चायनीज मांझा
इंदौर एयरपोर्ट के नजदीक रहने वाली रीना वर्मा ने बताया- 21 दिसंबर को रणजीत हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव पर्व मनाया जा रहा था। उसी में शामिल होने मैं पति विकास वर्मा के साथ मंदिर जा रही थी। करीब 6 बजे होंगे। छोटा बांगड़दा स्थित घर से आधे रास्ते पहुंचे थे, तभी छत्रीपुरा और महू नाका के बीच 12 भाई रोड पर एक पतंग कटकर आई। पति के कान को छूते हुए चायनीज मांझा मेरे गले पर आ गया। गला कटते ही खून बहने लगा।
रीना ने कहा कि चायनीज मांझा बेचने और खरीदने वालों पर कलेक्टर को कड़ी कार्रवाई करना चाहिए। इससे कई लोगों की जान जा चुकी है। कई जगह पर पुलिस से साठगांठ करके चायनीज मांझा बेचा जा रहा है। वे बोलीं-
हादसे को एक महीना होने को आया है। अभी तक उबर नहीं पाई हूं। पिछले हफ्ते ही टांके कटे हैं। अभी भी खाने में दिक्कत है। लगातार बुखार बना हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि कुछ दिन में सबकुछ ठीक हो जाएगा।
खून की पिचकारी निकल पड़ी
रीना के पति विकास वर्मा ने कहा- हादसे के वक्त पत्नी के गले से खून की पिचकारी निकल रही थी। मैं तो उम्मीद ही छोड़ चुका था। ऑटो में बैठाकर अस्पताल ले गया। यहां डॉक्टरों ने भी पहले तो असमर्थता जताई लेकिन हमारे आग्रह पर इलाज शुरू किया।
डॉक्टरों ने 12 टांके लगाए, तब तक पत्नी चीखती रही। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। सभी परिजन भगवान से प्रार्थना कर रहे थे।
15 साल के फैज के सिर पर कट लगा
1 जनवरी को पिताजी के लिए खाना लेकर जा रहे 15 साल के मोहम्मद फैज के सिर पर जूनी इंदौर ब्रिज पर चायना डोर आ लगी। फैज लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। उसने जैसे-तैसे मोबाइल निकालकर पिता बाबूभाई को फोन लगाया। वे सब काम छोड़कर तत्काल बेटे के पास पहुंचे और उसे डॉ. आसिफ के पास ले गए।
डॉ. आसिफ ने फैज का उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी। लेकिन बेटे के साथ हुए हादसे की खबर सुनकर मां की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। बाबू भाई ने कहा- फैज मेरा इकलौता बेटा है। मैं रिपोर्ट लिखाने गया लेकिन चायना डोर बेचने वाले का नाम पूछा तो मैं बता नहीं पाया।
उन्होंने कहा- चायनीज डोर न जाने कितने लोगों की जान लेगी। इस पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगाना चाहिए।
दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचा, तब बची जान
राजेंद्र नगर, राऊ स्थित सैटेलाइट टाउनशिप निवासी विनोद अग्रवाल (38) ने बताया- मैं 26 दिसंबर को मालगंज से महू नाका जा रहा था। बाइक पर दोस्त विनोद यादव पीछे बैठा था। हम बालदा कॉलोनी स्थित सांई मंदिर तक पहुंचे तभी चायनीज मांझा कहीं से आया और मेरे गले में फंस गया। मेरी गर्दन कट गई।
विनोद मुझे लेकर दशहरा मैदान के सामने यूनीक अस्पताल पहुंचा। यहां इलाज के बाद घर पहुंचकर विनोद ने 27 दिसंबर को पुलिस से पूरे मामले में शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एक्सपर्ट बोले- गैर इरातन हत्या का मामला
हाईकोर्ट के वकील कृष्ण कुमार कन्हारे ने बताया कि चायना की डोर प्रतिबंधित है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा पतंगबाजी में इसका इस्तेमाल करने से मौत हुई तो भारतीय न्याय संहिता के तहत गैर इरादतन हत्या और चोट पहुंचाए जाने समेत लापरवाही से मानव जीवन के लिए संकट पैदा करने वाले अपराध की धारा 125 (A) (B) में भी केस दर्ज हो सकता है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 18 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 18 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले