महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में नगरहित विषयों पर अहम बैठक आयोजित
इंदौर, महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में बुधवार को सिटी बस कार्यालय पर जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा सहित सभी अपर आयुक्त मौजूद रहे।

इंदौर, महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में बुधवार को सिटी बस कार्यालय पर जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा सहित सभी अपर आयुक्त मौजूद रहे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य इंदौर को सोलर सिटी और सुरक्षित शहर के रूप में विकसित करने की रणनीति पर विचार-विमर्श करना था।
सीसीटीवी सर्विलांस और सोलर पार्क को लेकर लिए गए अहम निर्णय
महापौर भार्गव ने बताया कि इंदौर अब “क्लीन और ग्रीन” शहर से आगे बढ़कर “सोलर सिटी” बनने की दिशा में अग्रसर है। आगामी तीन महीनों में जलूद स्थित सोलर पार्क का उद्घाटन प्रस्तावित है, जिससे स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
महापौर ने यह भी स्पष्ट किया कि
इंदौर को सुरक्षित बनाने के लिए सीसीटीवी सर्विलांस के लिए कानून तैयार किया गया है। आने वाले समय में यह कानून प्रभाव में लाया जाएगा, जिसके अंतर्गत जनभागीदारी से शहर में कैमरे लगाए जाएंगे। इस हेतु जनता की कमेटी और नियंत्रण समिति का गठन किया जाएगा जिसमें पुलिस और नगर निगम के अधिकारी शामिल होंगे।
“जनता ने कांग्रेस का हाजमा बिगाड़ दिया है” – महापौर का विपक्ष पर प्रहार
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस नेता जीतू पटवारी पर निशाना साधते हुए कहा कि पटवारी इंदौर की तासीर और जनता की भावना को नहीं समझते। उन्होंने कहा, *“जब इंदौर में मुख्यमंत्री और मंत्रीगण आए और मालवी व्यंजन परोसे गए, तो उसमें कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। पटवारी खुद मालवी हैं, उन्हें मालवी व्यंजनों की महत्ता समझनी चाहिए।”
महापौर ने यह भी कहा कि जीतू पटवारी को मेट्रोपॉलिटिन अथॉरिटी, एमवाय अस्पताल के रेनोवेशन जैसे मुद्दों पर बात करनी चाहिए थी, ना कि तुच्छ राजनीतिक टिप्पणियां करनी चाहिए। उन्होंने कहा, *“कांग्रेस की यह छोटी सोच ही उसे गर्त में ले गई है। जनता अब इन बातों को समझती है और उसने कांग्रेस का हाजमा बिगाड़ कर रख दिया है।”
मोहन सरकार के फैसलों का महापौर ने किया स्वागत
महापौर भार्गव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच और विकासशील दृष्टिकोण के कारण इंदौर को मेट्रोपॉलिटिन रीजन अथॉरिटी की सौगात मिली है। इसके साथ ही एमवाय अस्पताल को अत्याधुनिक रूप देने की दिशा में भी कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय स्वागत योग्य हैं।महापौर ने कहा, “ये निर्णय इंदौर को स्वर्णिम इंदौर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं और आने वाले वर्षों में शहर की पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले