महापौर द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण के संबंध में समीक्षा बैठक
इस बार इंदौर प्रतिभागी होगा, ग्लोडन सिटी अवॉर्ड में इंदौर आठवी बार भी नंबर वन बनने को है तैयार- महापौर स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों में नवाचार से होगा कार्य स्वच्छता परीक्षण का आयोजन - सर्वश्रेष्ठ पार्षद का चयन व सरप्राइज विजिट इंदौर दिनांक 17 जनवरी 2025।

इस बार इंदौर प्रतिभागी होगा, ग्लोडन सिटी अवॉर्ड में
इंदौर आठवी बार भी नंबर वन बनने को है तैयार- महापौर
स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों में नवाचार से होगा कार्य
स्वच्छता परीक्षण का आयोजन – सर्वश्रेष्ठ पार्षद का चयन व सरप्राइज विजिट
इंदौर दिनांक 17 जनवरी 2025। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को दृष्टिगत रखते हुए, इंदौर स्मार्ट सिटी में समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में स्वास्थ्य प्रभारी श्री अश्विनी शुक्ल, अपर आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, उपायुक्त श्री शैलेष अवस्थी, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश उपाध्याय व अन्य उपस्थित थे।
महापौर श्री भार्गव ने कहा कि इंदौर, स्वच्छता की राजधानी, एक बार फिर देश में स्वच्छता का परचम लहराने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बार के स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर ने कई नवाचारों को अपनाते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन का लक्ष्य रखा है। इंदौर नगर निगम द्वारा इस वर्ष के सर्वेक्षण की तैयारियों में विशेष योजनाएं बनाई गई हैं, जिनमें सरप्राइज विजिट और वार्डों के बीच प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
सर्वश्रेष्ठ पार्षद का चयन और सरप्राइज विजिट
इस वर्ष स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले वार्डों और पार्षदों को सम्मानित करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। हालांकि परीक्षा कब होगी, यह पहले से नहीं बताया जाएगा, ताकि सभी तैयार रहें। यह प्रयास पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
टीपीडी प्लांट और नई परियोजनाएं
माननीय मुख्यमंत्री पहले ही 550 टीपीडी प्लांट को 800 टीपीडी में बदलने की घोषणा कर चुके हैं। इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। इसके साथ ही स्मार्ट पायलट, सुंदर बैकलाइन, आत्मनिर्भर इंदौर और अन्य योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।
स्वच्छता परीक्षा का आयोजन
स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस बार छात्रों के लिए विशेष स्वच्छता परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। यह प्रयास उन छात्रों को प्रेरित करेगा जो यहां पढ़ाई और नौकरी की तैयारी के लिए आते हैं।
सुबह और शाम की स्वच्छता मॉनिटरिंग
सुबह और शाम की स्वच्छता मॉनिटरिंग के लिए भी विशेष योजना बनाई गई है। टीम नियमित रूप से इन मॉनिटरिंग अभियानों का संचालन करेगी।
आठवीं बार नंबर वन बनने का संकल्प
इंदौर शहर हर बार की तरह इस बार भी अपनी तैयारी में जुटा हुआ है। नगर निगम और इंदौर की जनता का दृढ़ संकल्प है कि स्वच्छता में आठवीं बार नंबर वन का खिताब हासिल किया जाए।
महापौर श्री भार्गव ने कहा की इंदौर की इस सफलता में हर नागरिक का सहयोग आवश्यक है। सभी से आग्रह है कि स्वच्छता के इस मिशन में सक्रिय भागीदारी निभाएं और शहर को फिर से स्वच्छता में नंबर वन बनाएं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 13 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 17 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 17 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले