मध्यप्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सदस्य अध्ययन दौरे पर इंदौर पहुँचे
शहरी विकास के क्षेत्र में इंदौर से सीखने के हैं बेहतर अवसर: समिति के सभापति श्री अजय विश्नोई मध्यप्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति तीन दिवसीय इंदौर-उज्जैन संभाग के अध्ययन दौरे पर इंदौर पहुँची।
शहरी विकास के क्षेत्र में इंदौर से सीखने के हैं बेहतर अवसर: समिति के सभापति श्री अजय विश्नोई
मध्यप्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति तीन दिवसीय इंदौर-उज्जैन संभाग के अध्ययन दौरे पर इंदौर पहुँची। इंदौर में समिति की बैठक प्राक्कलन समिति के सभापति श्री अजय विश्नोई की अध्यक्षता में रेसीडेंसी में सम्पन्न हुई। बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में लोक लेखा समिति के सभापति श्री भंवरसिंह शेखावत सहित समिति के सदस्य श्रीमती मालिनी गौड़, श्री आशीष शर्मा, डॉ. चिंतामणि मालवीय, श्री सोहनलाल वाल्मिक, श्री दिनेश जैन बोस तथा श्री देवेन्द्र सखवार, संभागायुक्त श्री दीपक सिंह, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, समिति अधिकारी श्री एम.एल. मनवानी और संभाग के जिलों के कलेक्टर्स, जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।
बैठक में प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष श्री विश्नोई ने नगरीय विकास एवं आवास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी, जल संसाधन, लोक निर्माण, नर्मदा घाटी विकास, ऊर्जा, खनिज साधन तथा पर्यटन विभाग द्वारा इंदौर संभाग के जिलों में कराये जा रहे कार्यों और क्रियान्वित योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की जिलेवार जानकारी प्राप्त की। श्री विश्नोई ने कहा कि इंदौर संभाग में शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का बेहतर और प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। यह समिति उपरोक्त विभागों द्वारा कराये जा रहे कार्यों, उनके द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर उसका अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट विधानसभा में प्रस्तुत करेगी। इससे योजनाओं और कार्यक्रमों के और अधिक बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। श्री विश्नोई ने इंदौर नगर निगम द्वारा शहरी विकास कार्यों और स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किये जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इंदौर में अनेक नवाचार और आदर्श कार्य हो रहे हैं। इंदौर में शहरी विकास के कार्यों से काफी सीखने का अवसर है। अन्य नगरीय निकायों को भी इंदौर से शहरी विकास के कार्यों को सीखा जा सकता है। उन्होंने इंदौर मेट्रो परियोजना की जानकारी लेते हुए कहा कि मेट्रो परियोजना को समयसीमा में पूरा कराये जाने की जरूरत है। शेष बचे भूमिगत लाईन के संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिकों आदि के साथ बैठक कर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जा सकता है। जन उपयोगी योजनाएं नागरिकों तक पहुँचे, इसका आंकलन भी आवश्यक समिति के अध्यक्ष श्री विश्नोई ने बैठक के प्रारंभ में जिलों से मौजूद कलेक्टर्स व विभागीय अधिकारियों से कहा कि समिति का उद्देश्य योजनाओं और शासकीय कार्यक्रमों की निगरानी और आवश्यक सुझाव देना है। आप सभी क्षेत्र में योजनाओं को धरातल पर लाते हैं। हमें जानना है कि शासकीय योजनाओं, अभियानों और कार्यक्रमों का पालन कैसा चल रहा है? जन उपयोगी योजनाओं का लाभ नागरिकों तक पहुँचे इसका अभियान भी आवश्यक हैं।
बैठक में संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने प्राक्कलन समिति के समक्ष इंदौर संभाग में शासन की योजनाओं, अभियानों और कार्यक्रमों के सुचारू क्रियान्वयन के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दी। साथ ही उन्होंने इंदौर संभाग के जिलों में इंदौर, खंडवा के अलावा आकांशी जिलों में बेहतर क्रियान्वयन में प्राप्त मेडल्स और उल्लेखनीय कार्यों के बारें में भी अवगत कराया। उन्होंने इंदौर संभाग में अमृत 2.0 योजना के तहत चल रहे कार्यों सहित हरित क्षेत्र, जल संग्रहण और जल प्रदाय के कार्यों, सीवरेज के कार्यों, प्रधानमंत्री आवास योजना, इंदौर स्मार्ट सिटी के कार्यों, जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल योजना की प्रगति, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के क्रियान्वयन, जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई विस्तार के लिए किए जा रहे कार्यों, सड़क निर्माण आदि की विस्तार से जानकारी दी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 10 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 10 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले