एक ही छत के नीचे इंदौर के डॉक्टर्स ने 536 मरीजों की सोनोग्राफी कर दिया उपचार
इंदौर सम्भागायुक्त श्री सिंह की पहल पर दूसरे वर्ष में 5वाँ वृहद स्वास्थ्य शिविर टांडा में हुआ इंदौर सम्भागायुक्त श्री दीपक सिंह की पहल पर दूसरे वर्ष का 5वाँ वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रविवार को इंदौर संभाग के धार जिले के टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित हुआ।
इंदौर सम्भागायुक्त श्री सिंह की पहल पर दूसरे वर्ष में 5वाँ वृहद स्वास्थ्य शिविर टांडा में हुआ
इंदौर सम्भागायुक्त श्री दीपक सिंह की पहल पर दूसरे वर्ष का 5वाँ वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रविवार को इंदौर संभाग के धार जिले के टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित हुआ। धार कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के मार्गदर्शन में बाग विकासखंड के जनजाति ग्राम टांडा में संभाग स्तरीय वृहद स्वास्थ्य शिविर में मेडिकल कॉलेज इंदौर, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज, अरविंदो मेडिकल कॉलेज इंदौर, सीएचएल अस्पताल इंदौर, गुजरात के धीरज हॉस्पिटल एवं बड़वानी के निजी चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ-साथ धार जिले की स्वास्थ्य टीम ने संयुक्त रूप से अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।
शिविर में कुल 4,233 मरीजों का समग्र उपचार किया गया। इनमें से 536 मरीजों की सोनोग्राफी, 265 मरीजों का नेत्र परीक्षण तथा 12 कैंसर से पीड़ित मरीजों का विशेष परीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त 72 मरीजों के दांतों का उपचार, 191 मरीजों के चर्म रोग का परीक्षण, 84 मरीजों का नाक- कान-गला परीक्षण, 239 सिकल सेल स्क्रीनिंग, 7 मनोरोग के मरीजों की जांच, 154 शिशु रोग का परीक्षण, 136 हृदय रोग जांच, 30 ईको परीक्षण, 842 आयुष विभाग के मरीजों का उपचार किया गया।
*उपचार के साथ ही शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने के लिए जोड़ा गया*
शिविर में स्वास्थ्य जांच और उपचार के अलावा मध्यप्रदेश एवं भारत सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी आवश्यक पंजीयन किया गया। इस दौरान 186 आयुष्मान कार्ड बनाए गए और 12 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल प्रस्तुत की। साथ ही 81 मरीजों का एक्स-रे परीक्षण भी किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य विभिन्न बीमारियों से ग्रसित 981 मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया गया।
यह शिविर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री सरदार सिंह मेड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। श्री मेड़ा ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन भविष्य में भी नियमित रूप से किया जाएगा ताकि गरीब और आम जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकें।
जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विशाल धाकड़ ने शिविर स्थल का निरीक्षण किया और सफलतापूर्वक शिविर संपन्न होने पर सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम को धन्यवाद प्रेषित किया। सीएमएचओ डॉ. आर.के. शिंदे ने उपस्थित लोगों को प्रेरित किया कि समय-समय पर रक्तदान अवश्य करें ताकि जरूरतमंदों को आवश्यक समय पर रक्त प्रदान करके उनकी जान बचाई जा सके।
शिविर में चिकित्सा अधिकारी मनावर डॉ. संजय कुमार मुवेल, खंड चिकित्सा अधिकारी कुक्षी डॉ. अभिषेक रावत, खंड चिकित्सा अधिकारी निसरपुर जितेंद्र दूधी, खंड चिकित्सा अधिकारी गंधवानी डॉ. बलवीर सिंह मंडलोई, डीपीएम श्री वीरेंद्र सिंह रघुवंशी, डीसीएम श्री मुकेश मालवीय एवं जिले के समस्त विकासखंडों के अन्य कर्मचारियों ने सराहनीय योगदान दिया।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विरभद्र मुवेल, मेडिकल ऑफिसर डॉ. नितिन श्रीवास्तव, बीपीएम जीतेन्द्र रावत व फार्मासिस्ट रंजना बघेल ने शिविर को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी का हृदय से धन्यवाद प्रेषित किया। आभार व्यक्त जिला टीकाकरण अधिकारी धार डॉ. नरेंद्र पवैय्या ने किया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 10 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 10 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले