भाजपा पार्षद ने 11 की उम्र में किया पहला क्राइम:15 साल पहले राजनीति में आए जीतू यादव; इंदौर के दो थानों में 11 केस
इंदौर में भाजपा के दो पार्षदों के आमने-सामने होने को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बयान के बाद पुलिस जीतू यादव के अपराधों की कुंडली खंगाल रही है।

इंदौर में भाजपा के दो पार्षदों के आमने-सामने होने को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बयान के बाद पुलिस जीतू यादव के अपराधों की कुंडली खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जीतू यादव 11 साल की उम्र से अपराध की दुनिया में है।
36 साल के भाजपा पार्षद जीतू यादव ने पहला अपराध 1999 में किया था। तब नाबालिग जीतू ने परदेशीपुरा इलाके में दोस्त के साथ घर में घुसकर चाकूबाजी की थी। यहां जीतू और उसके दोस्तों ने मिलकर जान से मारने की धमकी भी दी थी। जीतू के क्राइम का सिलसिला यहीं से शुरू हुआ।
अब तक तीन बार गिरफ्तार भी हो चुके हैं। इसी साल उनको परदेशीपुरा पुलिस ने जुआ खेलते हुए पकड़ा था। पुलिस का कहना है कि 2019 से जीतू यादव पर कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। हालांकि कई लिखित शिकायतें थाने जरूर पहुंची हैं। पुलिस इन शिकायतों की जांच भी कर रही है।
15 दिन पहले ऑडियो वायरल होने के बाद से वार्ड 65 के पार्षद कमलेश कालरा और नगर निगम कर्मचारी के बीच हुए विवाद में वार्ड 24 के पार्षद जीतू यादव का नाम आने के बाद से ही विवाद गरमाया हुआ है।
50 से ज्यादा बदमाशों ने किया था हमला
बीते शुक्रवार को 50 से ज्यादा बदमाशों ने पार्षद कालरा के घर पर हमला किया था। कालरा ने जीतू यादव पर हमला कराने के आरोप लगाए। 8 दिन के अंतराल में जूनी इंदौर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखकर 12 बदमाशों की पहचान कर ली। इनमें से 6 को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि अभी तक जीतू यादव के नाम से कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, वहीं किसी भी आरोपी ने जीतू यादव का नाम भी नहीं लिया है। इस कारण पुलिस जीतू के इस मामले में शामिल होने या न होने को लेकर कोई बयान नहीं दे रही है।
हालांकि पुलिस जीतू यादव पर कालरा के आरोपों की पड़ताल कर रही है। इस बीच पुलिस ने जीतू की पूरी क्राइम कुंडली खंगाल ली है। पुलिस का कहना है कि जीतू यादव ने 1999 में अपराध की दुनिया में कदम रखा था। तब से 2019 तक जीतू पर 11 केस दर्ज हो चुके हैं। इनमें से 10 केस परदेशीपुरा और 1 संयोगितागंज थाने में ही दर्ज हुआ है।
साल दर साल ऐसे दर्ज हुए जीतू पर केस
1999 में दो केस दर्ज होने के बाद परिवार ने जीतू पर सख्ती दिखाना शुरू कर दिया था। इसके चलते 2005 तक जीतू ने पढ़ाई पूरी की। 2005 में एक के बाद एक चाकूबाजी के दो प्रकरण दर्ज किए गए। इसी साल संयोगितागंज पुलिस ने लूट का प्रयास करने, सरकारी अधिकारी को डराने और अपनी मांगें मनवाने के लिए धमकाने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया। जांच के बाद पुलिस ने जीतू की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए धाराएं बढ़ाई थीं।
2010 और 2011 में तीन केस दर्ज हुए थे
दो साल में जीतू यादव पर अवैध हथियार रखने का भी केस दर्ज किया गया। इसके साथ ही एक केस गंभीर चाकूबाजी और बलवा और हत्या के प्रयास के दो केस दर्ज किए गए। 2017 और 2019 में मारपीट और प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज किया गया। जीतू पर 2010 में बाउंड ओवर की कार्रवाई भी की गई थी। इसके बाद जीतू यादव राजनीति में कदम रखा।
डोजियर में बड़े अपराधियों के नाम
सोशल मीडिया पर पार्षद जीतू यादव के शहर के कई बड़े अपराधियों और हिस्ट्रीशीटर के साथ फोटो वायरल हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पुलिस कमिश्नर ने इंदौर में डीआईजी रहते बड़े बदमाशों से जुड़े वकील, राजनेता और पुलिसकर्मियों के नाम डोजियर में भरवाए थे। इसमें जीतू यादव के नाम भी कई डोजियर में शामिल थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 13 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 16 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 16 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले