देश की बात, आपके शहर से
बेगुनाहों की मौतों के बाद जागा प्रशासन, 2700 घरों का सर्वे; 1200 से ज्यादा मिले बीमार
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

बेगुनाहों की मौतों के बाद जागा प्रशासन, 2700 घरों का सर्वे; 1200 से ज्यादा मिले बीमार

इंदौर में दूषित पानी पीने से अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। इतनी बड़ी घटना के बाद अब प्रशासन जागा है। डॉक्टरों ने भागीरथीपुरा के 2700 घरों का सर्वे किया है, जिसमें 1200 से अधिक लोग बीमार मिले हैं।

Abhishek Raghuvanshi31 दिसंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर में दूषित पानी पीने से अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। इतनी बड़ी घटना के बाद अब प्रशासन जागा है। डॉक्टरों ने भागीरथीपुरा के 2700 घरों का सर्वे किया है, जिसमें 1200 से अधिक लोग बीमार मिले हैं। हालत यह है कि लोग पानी पीने से भी डर रहे हैं।
अब तक विभाग द्वारा 2700 घरों का सर्वे किया गया
1200 से अधिक लोग बीमार मिले, इलाज जारी है
कुछ मरीजों को दो दिन में भी आराम नहीं मिला
इंदौर: भागीरथपुरा में हुए दूषित कांड में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग अभी भी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। अब तक विभाग द्वारा 2700 घरों का सर्वे किया गया है, जिसमें से 1200 से अधिक लोग बीमार मिले हैं। यानी क्षेत्र के हर दूसरे परिवार में सदस्य बीमार है। रहवासियों में इतना डर हो गया है कि अब वह पानी पीने में भी डरने लगे हैं। मंगलवार को क्षेत्र में नगर निगम ने पानी के टैंकर पहुंचाएं, लेकिन उन्हें अब निगम पर भरौसा नहीं रहा है। रहवासियों ने टैंकर से आए पानी का उपयोग पीने के लिए नहीं किया। आरओ का पानी बुलवाकर उपयोग कर रहे हैं।
रहवासियों ने बताया कि हमने कभी सोचा भी नहीं था कि पानी के कारण हमारे क्षेत्र में लोगों की मौत हो जाएगी। जिम्मेदारों को जानकारी देने के बावजूद भी उन्होंने समय पर ध्यान नहीं दिया। भागीरथपुरा की गलियों में लोगों के बीमार और मौत होने के बाद सन्नाटा छा गया है।
14 गलियों में पहुंची डॉक्टरों की टीम
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक भागीरथपुरा की चौदह गलियों में प्रत्येक घर में चिकित्सक व पैरामेडिकल द्वारा जांच व उपचार किया गया है। गंभीर मरीजों को एम्बुलेंस द्वारा अस्पतालों में रैफर किया जा रहा है। आशा कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर क्लोरिन, जिंक की दवाई एवं ओआरएस के पैकेट वितरित किए जा रहे है।
आशा मेगा माइकिंग द्वारा लक्षण होने पर तुरंत उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचने, उबला पानी पीने एवं बाहर का भोजन व बाहर के कटे फल न खाने की समझाइश भी दे रही है।
111 मरीज अस्पताल में भर्ती, 30 से अधिक गंभीर
शहर के शासकीय और निजी अस्पताल में अभी 111 मरीज भर्ती है। इनमें से करीब 30 से अधिक मरीज गंभीर है। भागीरथपुरा में अभी चार एंबुलेंस प्रभावित क्षेत्र में खड़ी है। स्वास्थ्य संस्थाओं में कार्यरत 14 डॉक्टर एवं पेरामेडिकल स्टाफ मौजूद है। इसमें एमवाय अस्पताल के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डॉक्टर भी मदद कर रहे है।
अधिकारियों के मुताबिक 2703 घरों का सर्वे किया गया जिसमें लगभग 12000 लोगों की जांच की गई। इनमें से 1146 मरीजों को वहीं पर प्राथमिक उपचार दिया गया। 18 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।
अस्पताल में बेड पर बाल्टी, उल्टी से परेशान मरीज
अस्पताल में मरीजों के हालत यह है कि बेड पर ही उन्हें बाल्टी रखना पड़ रही है। उन्हें इतनी उल्टी आ रही है कि वह समझ तक नहीं पा रहे हैं। वर्मा अस्पताल में कुल 22 बेड की क्षमता है, यहां करीब 35 मरीजों का उपचार चल रहा है। यहां से कई मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए है।
विशेषज्ञों के मुताबिक सभी मरीजों को दवाईयों का असर लगने में भी समय लग रहा है। आमतौर पर उल्टी-दस्त के मरीज को आराम मिल जाता है। लेकिन कुछ मरीजों को दो दिन में भी आराम नहीं मिला है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि यह कोलेरा हो सकता है।
अस्पताल में भर्ती 14 वर्षीय माही वर्मा
अस्पताल में 14 वर्षीय माही का इलाज चल रहा है। मां पिंकी कैथवास उसके साथ अस्पताल में मौजूद है। पिंकी ने बताया कि सोमवार सुबह से माही की तबीयत बिगड़ने लगी है। परिवार के अन्य सदस्य भी बीमार है, जिनका घर पर उपचार चल रहा है। इसी प्रकार अंशिका भी यहां भर्ती है, मां पुरे समय उसकी देखभाल कर रही है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑