इंदौर में नए साल के जश्न पर आबकारी विभाग की पैनी नजर, रात 12 बजे बंद होंगे सभी बार-पब; 16 टीमें गठित
इंदौर में 31 दिसंबर की रात नए साल के जश्न की निगरानी करने के लिए आबकारी की 16 टीमें गठित की गई हैं। इसके लिए शहर को पूर्व-पश्चिम में बांटा गया है।
इंदौर में 31 दिसंबर की रात नए साल के जश्न की निगरानी करने के लिए आबकारी की 16 टीमें गठित की गई हैं। इसके लिए शहर को पूर्व-पश्चिम में बांटा गया है। 31 दिसंबर रात 12 बजे शहर के सभी बार-पब बंद करने के निर्रेश जारी किए गए हैं।
नए साल के जश्न को लेकर आबकारी विभाग सख्त
निगरानी के लिए शहर को पूर्व-पश्चिम क्षेत्र में बांटा गया
31 दिसंबर की रात 12 बजे के बाद सभी बार-पब बंद
इंदौर: नए साल के जश्न को लेकर आबकारी विभाग ने इस बार सख्त और सुनियोजित रणनीति तैयार की है। 31 दिसंबर की रात कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध शराब गतिविधियों पर रोक के लिए शहर को पूर्व और पश्चिम क्षेत्र में बांटकर कुल 16 निगरानी टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें रात 11 बजे से सक्रिय हो जाएंगी और देर रात तक होने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर रखेंगी। आबकारी विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 31 दिसंबर की रात जैसे ही घड़ी 12 बजेगी, शहर के सभी बार और पब पूरी तरह बंद कराए जाएंगे। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर मौके पर ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बिना अनुमति शराब पार्टी, अवैध बिक्री या परोसने की स्थिति में सीधे प्रकरण दर्ज किए जाएंगे। 31 दिसंबर को होटल, ढाबों, बार और पब में तय समय पर औचक जांच की जाएगी। विभाग ने अब तक करीब 10 लाइसेंस एक दिन की शराब पार्टी के जारी किए है।
उल्लेखनीय है कि विभाग पिछले तीन दिनों से लगातार शहर और बाहरी क्षेत्रों में जांच अभियान चला रहा है। इसके साथ ही अवैध शराब परिवहन रोकने के लिए शहर में नाकाबंदी भी की जा रही है।
सर्कल बदल के सौंपी जिम्मेदारी
कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि जांच में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आबकारी विभाग ने सर्कल बदलने का भी फैसला लिया है। पूर्वी क्षेत्र के सर्कल अधिकारियों को पश्चिमी क्षेत्र और पश्चिमी क्षेत्र के अधिकारियों को पूर्वी क्षेत्र में जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो बाहरी क्षेत्र के फार्म हाउस, बायपास और देर रात तक खुले रहने वाले बार और पब की जांच करेंगे।
फार्म हाउस पर भी रहेगी नजर
उप कंट्रोलर मनोज अग्रवाल का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बने फार्म हाउस भी आबकारी विभाग के रडार पर रहेंगे। लाइसेंस लेकर आयोजित की जाने वाली शराब पार्टियों को भी समय पर समाप्त करना अनिवार्य होगा, जबकि बिना लाइसेंस होने वाली पार्टियों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण इलाकों के ढाबों और होटलों की भी सघन जांच होगी। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के जरिए बार-पब की मानिटरिंग की जाएगी।
सभी बार और पब के एक्सेस कंट्रोल रूम में लिए गए हैं, जहां एक विशेष टीम निगरानी करेगी। इंदौर में देर रात तक खुले रहने वाले बार-पब और बाहरी क्षेत्र के फार्म हाउस की जांच की जाएगी। इसके लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई है। टीमें जांच कर समय पर शराब दुकानें, बार-पब बंद कराएगी। सभी को तय समय अनुसार ही संचालन की अनुमति रहेगी।
- अभिषेक तिवारी, सहायक आयुक्त आबकारी

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले