बीमा अफसर समझ ठग को दो साल तक रुपये देती रही प्रोफेसर, 96 लाख रुपये गंवाए
इंदौर में एक रिटायर्ड प्रोफेसर को बीमा अधिकारी बनकर ठगने वाले एक आरोपित ने 96 लाख रुपये की ठगी की।

इंदौर में एक रिटायर्ड प्रोफेसर को बीमा अधिकारी बनकर ठगने वाले एक आरोपित ने 96 लाख रुपये की ठगी की। यह घटना दो साल पहले शुरू हुई थी जब आरोपित ने प्रोफेसर से संपर्क किया और उन्हें बीमा पॉलिसी के नाम पर रुपये देने के लिए कहा।
ठग ने प्रोफेसर को बीमा पॉलिसी के नाम पर रुपये देने के लिए कहा।
प्रोफेसर ने दो साल तक ठग को रुपये देती रही, 96 लाख रुपये गंवाए।
इंदौर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपित की तलाश शुरू की।
साइबर अपराधियों ने 67 वर्षीय सेवानिवृत्त महिला प्रोफेसर से 96 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपित एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के अधिकारी बनकर बात करता था। महिला बगैर जांचें-परखे दो साल तक ठगों के खातों में रुपये जमा करवाती रही। रविवार को हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने पर अपराध शाखा तक रिपोर्ट पहुंची। एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक, इंदौर के अन्नपूर्णा क्षेत्र की निवासी महिला सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने शिकायत दर्ज कराई है कि दो साल पहले ठग का कॉल आया था। उसने अपना नाम राजीव शर्मा और खुद को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का अधिकारी बताया।
एफडी तुड़वाकर रुपये देती रही
आरोपित ने झांसे में लेकर महिला से एक लाख रुपये प्रोसेसिंग फीस और उनके दस्तावेज ऑनलाइन ले लिए। उसने महिला से कहा कि बीमा पालिसी से वृद्धावस्था के लिए करोड़ों रुपये मिलेंगे। महिला बैंक में जमा रुपये और अपनी एफडी तुड़वा कर ठग को दो साल तक रुपये देती रही। उसने जनवरी तक कुल 96 लाख रुपये ठग को दे दिए। अचानक मोबाइल बंद होने पर महिला ने अपराध शाखा से संपर्क किया। पुलिस ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की और जांच शुरू की। एडीसीपी के मुताबिक, रुपये 34 बार में जमा हुए हैं।
आरोपितों ने म्यूल खातों का उपयोग किया है। ठगी में संगठित गिरोह का हाथ है, जो इसी तरह सेवानिवृत्त लोगों को निशाना बनाता है। पुलिस बीमा कंपनी से भी जानकारी मांग रही है।
13 बैंकों के 30 खातों में जमा करवाए रुपये
एडिशनल डीसीपी के मुताबिक, ठग ने विभिन्न तरीकों से रुपये जमा करवाए हैं। राशि का ट्रांसफर फर्जी खातों से किया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपितों ने 13 बैंकों के 30 खातों में रुपये लिए हैं। महिला द्वारा करीब 34 ट्रांजेक्शन का ब्योरा सौंपा है। पुलिस के मुताबिक आरोपित पूरे देशभर में इसी प्रकार से ठगी करते हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 13 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 13 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले