बीजेपी नेता से मारपीट में दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच:विक्रम सिसोदिया से निगम और पुलिसकर्मियों ने एयरपोर्ट रोड पर की थी मारपीट
इंदौर में बीजेपी किसान मोर्चा के मंत्री विक्रम सिंह सिसोदिया ने मंगलवार को एरोड्रम पुलिस थाना पहुंचकर निगम और पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया था। उन्होंने एयरपोर्ट रोड पर अर्द्धनग्न प्रदर्शन भी किया था।

इंदौर में बीजेपी किसान मोर्चा के मंत्री विक्रम सिंह सिसोदिया ने मंगलवार को एरोड्रम पुलिस थाना पहुंचकर निगम और पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया था। उन्होंने एयरपोर्ट रोड पर अर्द्धनग्न प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद बुधवार को दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है। सिसोदिया ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी घटना की शिकायत भेजी थी।
इंदौर में कल बीजेपी नेता के साथ मारपीट के बाद आज बीजेपी ग्रामीण इकाई ने मैदान संभाला। रोजड़ी निवासी किसान सिसोदिया के साथ अभद्रता करने वाले आरक्षकों पर कड़ी कार्यवाही को लेकर बीजेपी के इंदौर जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ पुलिस कमिश्नर से चर्चा की। इसके बाद पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की गई है।
चावड़ा ने बताया कि इस घटनाक्रम से मुझे अवगत कराया गया था। जिसके बाद मैंने पुलिस कमिश्नर और वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। उन्हें पूरा मामला बताते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्यवाही करने की बात कही थी। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर मारपीट और अभद्रता करने वाले एरोड्रम के दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया है।
यह था पूरा घटनाक्रम
बीजेपी नेता विक्रम सिंह सिसोदिया ने बताया कि मैं भाजपा किसान मोर्चा में मंत्री हूं। इंदौर जनपद पंचायत में प्रतिनिधि भी हूं। मैं ट्रेक्टर से तरबूज लेकर ग्राम रोजड़ी से बेचने आया था। तभी पंचशील नगर चौराहे (चील चौराहा) पर नगर निगम वालों ने मेरा तराजू (इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा) छीन लिया। उन्होंने मेरे तरबूज भी फेंक दिए। कर्मचारियों के नाम अरविंद मचार, रघुवंशी और सुनील पटेल हैं। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था जिसका नाम मुझे नहीं पता है। मेरा निवेदन है कि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर योग्य कार्यवाही कर मुझे न्याय दें।
आत्मदाह की दी थी धमकी
बीजेपी नेता विक्रम सिसोदिया ने पुलिस को लिखित आवेदन में आत्मदाह की चेतावनी भी दी थी। विक्रम ने आवेदन में लिखा था कि 14 मई को दोपहर 11 बजे तक कार्यवाही नहीं हुई तो परिवार के साथ एरोड्रम थाना परिसर में आत्महत्या कर लूंगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी आपकी होगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले