फर्जी एडवायजरी कंपनी के विरुद्ध, पुलिस थाना परदेशीपुरा की प्रभावी कार्यवाही
पाटनीपुरा चौराहा पर पहलवान काम्पलेक्स में फर्जी एडवायजरी कंपनी चलाने वाले संचालक सहित, एक युवक और 2 युवतियों सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार। कंपनी संचालक पूर्व में भी गिरफ्तार हो चुका फर्जी एडवायजरी के प्रकरण में।
- पाटनीपुरा चौराहा पर पहलवान काम्पलेक्स में फर्जी एडवायजरी कंपनी चलाने वाले संचालक सहित, एक युवक और 2 युवतियों सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार।
- कंपनी संचालक पूर्व में भी गिरफ्तार हो चुका फर्जी एडवायजरी के प्रकरण में।
- पकडे गये चार युवक-युवतियों से 03 लेपटाप, 01 टेबलेट तथा 06 मोबाइल किए बरामद।
इंदौर शहर में लोगों के साथ ऑनलाइन और निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली फर्जी एडवायजरी कंपनी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त ज़ोन – 02 श्री अभिनव विश्वकर्मा द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ज़ोन-02 श्री अमरेन्द्रसिंह एवं एसीपी परदेशीपुरा श्री नरेन्द्रसिंह के दिशा निर्देशन में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा एक फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर छापेमारी कार्यवाही की है।
शहर में फर्जी एडवायरी कंपनी व आनलाईन ठगी गिरोह की धरपकड हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी परदेशीपुरा द्वारा पृथक से टीम गठित कर लगाया गया था।दिनांक 03/02/2025 को थाना परदेशीपुरा पुलिस को एक युवक द्वारा शिकायत की गई कि पाटनीपुरा चौराहा पर हर्ष सोलंकी नामक व्यक्ति द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर पाटनीपुरा चौराहा स्थित पहलवान काम्पलेक्स की दूसरी मंजिल पर एक फर्जी एडयवायजरी कम्पनी चलाई जा रही है। उक्त शिकायत की तस्दीक हेतु थाना परदेशीपुरा पुलिस की एक टीम तत्काल शिकायतकर्ता द्वारा बताये स्थान पर पहुच टीम द्वारा दबिश देने पर चार संदिग्ध युवक युवती मिले जिनको शिकायतकर्ता की शिकायत के संबंध में बताया गया जिस पर किसी भी संदेही द्वारा संतोष जनक जानकारी नहीं दी गई व कंपनी के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं की गई।
शिकायतकर्ता की धोखाधडीपूर्वक प्राप्त राशि के बारे में संदेही हर्ष सोलंकी द्वारा कहा गया कि गलती हो गई है। संदेही हर्ष के आफिस में तीन लेपटाप, एक टेबलेट तथा छः मोबाइल मिले जिनके संबंध में आफिस संचालक हर्ष से पूछने पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया तथा उसके तीनों साथी भी हडबडाने लगे। चारों आरोपियों से उनके कब्जे में रखे 03 लेपटॉप, 01 टेबलेट व 06 मोबाईल जप्त किये गये । आरोपियों से पूछताछ कर बैंक खातों व मोबाइल नंबर की जानकारी तथा अन्य खाताधारक जिनके साथ धोखाधडी हुई है, के संबंध में विवेचना की जा रही है।
चारों आरोपी (1) हर्ष सोलंकी उम्र 28 वर्ष निवासी पंचशील कालोनी मुसाखेडी इन्दौर, (2) साहिल नागवंशी उम्र 22 वर्ष निवासी नेहरू नगर इन्दौर, (3) शीतल मोटघरे निवासी तपेश्वरी बाग कालोनी इन्दौर व (4) हर्षिता इटवाल निवासी सुखलिया इन्दौर है, जिनके विरूद्ध थाना परदेशीपुरा, इन्दौर पर अपराध धारा 318(4), 316(2), 3(5) बी एन एस 2023 पंजीबद्ध किया गया है, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी परदेशीपुरा निरीक्षक आर डी कानवा, उनि दीपक जामोद, प्रधान आरक्षक आशिष कुशवाह, आरक्षक गौरव शर्मा, आरक्षक विकास सिंह, आरक्षक मोहरसिंह, महिला आरक्षक प्रियंका चतुर्वेदी की अहम भूमिका रही।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 19 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 19 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले



