//पुमनि कार्यालय ग्रामीण जोन इंदौर//
◆ पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार इंदौर जोन (ग्रामीण) में गुमशुदा एवं अपहृत बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए चलाए गए ऑपरेशन मुस्कान में पुलिस ने प्राप्त की उल्लेखनीय सफलता।
◆ पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार इंदौर जोन (ग्रामीण) में गुमशुदा एवं अपहृत बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए चलाए गए ऑपरेशन मुस्कान में पुलिस ने प्राप्त की उल्लेखनीय सफलता।
◆ पुलिस महानिरीक्षक, इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग के कुशल निर्देशन एवं डीआईजी इंदौर ग्रामीण रेंज श्री निमिष अग्रवाल व डीआईजी निमाड़ रेंज श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में जिले के पुलिस अधीक्षकों ने विशेष पुलिस टीमें बनाकर की ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्यवाही।
◆ पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा जोन में पुलिस अधीक्षकों को पुराने गुमशुदगी एवं अपहरण के मामलों में लापता बालिकाओं की खोज मिशन मोड पर करने के निर्देश दिए गए थे।
◆ 01 मई 2025 से 31 मई 2025 तक चले ऑपरेशन मुस्कान के तहत जोन में कुल 347 गुमशुदा/अपहृत बालिकाओं को खोजकर किया गया दस्तयाब।
◆ पुलिस टीमों ने मध्य प्रदेश के साथ, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान आदि राज्यों में जाकर संवेदनशीलता, तत्परता एवं समर्पण के साथ दिन-रात मेहनत कर बालिकाओं को सुरक्षित रूप से खोजकर उनके परिवारों से मिलवाने में सफलता प्राप्त की।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, पुलिस महानिरीक्षक, इंदौर ज़ोन(ग्रामीण) श्री अनुराग के निर्देशन में गुमशुदा एवं अपहृत बालिकाओं की तलाश के लिए इंदौर जोन (ग्रामीण) में 01 मई 2025 से 31 मई 2025 तक ऑपरेशन मुस्कान चलाया गया। डीआईजी इंदौर ग्रामीण रेंज श्री निमिष अग्रवाल एवं डीआईजी निमाड़ रेंज (खरगोन) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में जिलों में पुलिस अधीक्षकों ने पुलिस टीमें बनाकर “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत गुम/अपहृत बालिकाओं को ढूंढने की कार्यवाही की। पुलिस टीमों द्वारा मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत देश के अन्य राज्यों में गहन खोजबीन कर कुल 347 गुमशुदा/अपहृत बालिकाओं को दस्तयाब किया गया। पुलिस द्वारा दस्तयाब किए गए बालक/बालिकाओं को उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया l
जोन के जिलों में बालिकाओं की दस्तयाबी (गुम हुई वस्तु/व्यक्ति का मिल जाना) निम्नानुसार रही
इंदौर (ग्रामीण) ने 55, धार ने 105, झाबुआ ने 40, अलीराजपुर ने 12 खरगोन ने 52, खंडवा ने 29, बड़वानी ने 38, बुरहानपुर ने 16 इस तरह जोन में कुल 347 बालिकाओं की दस्तयाबी की गई।
अभियान की प्रमुख विशेषताएं
पुलिस टीमों ने अन्य राज्यों में जाकर बच्चों को सुरक्षित रूप से खोजकर उनके परिवारों से मिलवाने में सफलता प्राप्त की। जिलों में साइबर सेल टीमों द्वारा प्रदान की गई तकनीकी सहायता से अभियान में बहुत मदद मिली। साइबर टीमों द्वारा आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर महत्वपूर्ण सुराग जुटाए गए, जिससे खोज की प्रक्रिया अधिक तेज़ और प्रभावशाली बन सकी। इस अभियान के तहत बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने और उनके पुनर्वास में भी सहायता की जा रही है।
पुलिस कार्यवाही से समाज में गया सकारात्मक संदेश
पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत की गई इस प्रभावी कार्रवाई से कई परिवारों को उनके बिछड़े हुए बच्चे वापस मिले हैं, जिससे समाज में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। इंदौर जोन पुलिस भविष्य में भी ऐसे संवेदनशील अभियानों को जारी रखेगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले










