पिस्तौल चार-पांच का टांगू…गाने पर झगड़ा किया तो मुकुल ने मारी थी भावना को गोली
इंदौर शहर के महालक्ष्मी नगर में 21 मार्च को हुई युवती भावना सिंह की हत्या के तीनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इंदौर शहर के महालक्ष्मी नगर में 21 मार्च को हुई युवती भावना सिंह की हत्या के तीनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने हरियाणवी सिंगर मौसम शर्मा के गाने पर आपत्ति जताने पर भावना की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
हिमाचल प्रदेश के कसोल से गिरफ्तार किए गए आरोपित।
आरोपित नेपाल के रास्ते विदेश भागने की फिराक में थे।
आरोपित मुकुल यादव ऑनलाइन सट्टे का काम करता है।
इंदौर। इंदौर शहर के महालक्ष्मी नगर में 21 मार्च को ग्वालियर निवासी 28 वर्षीय युवती भावना सिंह की गोली लगने से मौत की घटना के तीनों आरोपित आशु यादव, मुकुल यादव और स्वास्ति राय को बुधवार रात को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दतिया के रहने वाले आरोपित हिमाचल प्रदेश के कसोल में छुपे थे। यहां से नेपाल के रास्ते विदेश भागने की फिराक में थे, लेकिन उन तक पहुंचने के लिए पुलिस द्वारा पहले ही फ्रीज कराए गए एटीएम कार्ड से रुपये निकालने का प्रयास किया तो पुलिस को उनका ठिकाना मिल गया।
भावना ने गाने पर जताई थी आपत्ति
डीसीपी (जोन-2) अभिनय विश्वकर्मा के अनुसार, घटना वाली रात दो बजे भावना सिंह और आरोपित आशु, मुकुल और स्वास्ति हाल में बैठकर शराब पी रहे थे। टीवी पर तेज आवाज में गाने बज रहे थे। हरियाणवी सिंगर मौसम शर्मा का गाना ‘पिस्तौल फोर-फाइव का टांगू’ गाने पर भावना ने आपत्ति जताई तो झगड़ा हो गया और नशे में धुत मुकुल ने फिल्मी अंदाज में भावना पर पिस्टल तानी और निशाना लगाकर गोली चला दी।
भावना लहूलुहान हुई तो आरोपित उसको बांबे अस्पताल ले गए और चिकित्सकों को बताया कि एक्सीडेंट हुआ है। इलाज के लिए रुपयों का इंतजाम करने की बात बोलकर तीनों अस्पताल से खिसक लिए।
अखबार में पढ़ी भावना की मौत की खबर
आरोपितों ने पुलिस को बताया कि सुबह भावना की मौत की खबर अखबार में पढ़ी तो घबरा गए और इंदौर से भागकर हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के कसोल गांव में जाकर छुप गए। घटना से पहले आरोपित जतिन जैसवार की कार किराए पर लेकर उसका प्रयोग कर रहे थे, भागने से पहले इस कार को निपानिया रोड पर लावारिस छोड़ दिया।
नेपाल के रास्ते विदेश भागने वाले थे
इसके बाद बस से भोपाल और वहां से झांसी होते हुए दिल्ली चले गए। दिल्ली से हिमाचल प्रदेश जा पहुंचे। वहां से वे नेपाल के रास्ते विदेश भागने की योजना बना रहे थे। इसके लिए एटीएम से पैसे निकालने गए तो पुलिस को उनकी लोकेशन मिल गई और वे पकड़े गए। आरोपित आशु और मुकुल, दोनों भाई पूर्व में दुबई जा चुके हैं।
होली पर ढाबे पर मारपीट के बाद खरीदी थी पिस्टल
टीआई तारेश सोनी के मुताबिक, आशु और मुकुल मूलत: रिचरा फाटक भरतगढ़ मोहल्ला दतिया के रहने वाले हैं। बड़ा बाजार दतिया निवासी स्वास्ति देवेंद्र राय आशु की प्रेमिका है और उसके साथ रहती है। आशु स्वयं को जिम ट्रेनर बताता है।
उसने आईटी कंपनी का कर्मचारी बताकर घर किराए पर लिया था। होली पर किशनगंज थाना क्षेत्र में शराब के नशे में झगड़ा हो गया था। पिटाई के बाद मुकुल ने पिस्तौल खरीद ली। आरोपित शराब पार्टी में पिस्तौल लेकर बैठे थे। आशु के पिता राजेश यादव की हत्या हो चुकी है।
भोपाल के फ्लैट में रुके थे, मददगार भी बनेंगे आरोपित
घटना के बाद आरोपितों ने दोस्तों की मदद ली है। पुलिस फरारी में मदद करने वालों को भी आरोपित बनाएगी। टीआई के मुताबिक, एक युवक बुलेट से ले गया था। उसने आरोपितों का सहयोग किया है। भोपाल में विख्यात के फ्लैट में रुके थे। पुलिस उसे भी आरोपितों की मदद करने के आरोप में आरोपित बनाएगी।
ऑनलाइन सट्टा चलाता है मुख्य आरोपित मुकुल
भावना सिंह पर गोली चलाने वाला मुख्य आरोपित मुकुल यादव इंदौर में सट्टा एप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा लगाता है। उसका देशभर में नेटवर्क फैला हुआ है। गिरफ्तारी के बाद मुकुल के घर से पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे में इस्तेमाल किए जाने वाले 28 मोबाइल, चार लैपटाप, 60 बैंक पासबुक और 50 एटीएम कार्ड बरामद किए। लाखों रुपयों का हिसाब भी मिला है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 22 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले