पति का आरोप- बच्चों को छोड़ बॉयफ्रेंड संग भागी पत्नी:प्रेग्नेंट हुई तो गर्भपात कराने डॉक्टर का स्टिंग करने पहुंच गए, मेरी जान को खतरा
मेरी शादी को 15 साल से ज्यादा हो गए। हमें 13 साल का बेटा और 12 साल की बेटी है। एक साल पहले उसकी दोस्ती जितेंद्र सिंह से हुई। इसके बाद से पत्नी उसी के साथ रह रही है। उसे सात माह का गर्भ है।
मेरी शादी को 15 साल से ज्यादा हो गए। हमें 13 साल का बेटा और 12 साल की बेटी है। एक साल पहले उसकी दोस्ती जितेंद्र सिंह से हुई। इसके बाद से पत्नी उसी के साथ रह रही है। उसे सात माह का गर्भ है। और गर्भपात के लिए वह प्रेमी के साथ डॉक्टरों का स्टिंग कर रही है। पत्नी और उसका प्रेमी दोनों साथ बैठकर शराब पीते हैं और फिर मुझे फोन लगाकर जान से मारने की धमकी देते हैं।
ये आरोप ईश्वर खेलानी ने अपनी पत्नी हिना खेलानी पर लगाए हैं। बुधवार को उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी उसके बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मेरी प्रॉपर्टी पर कब्जा करना चाहती है। दोनों मुझे प्रॉपर्टी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे चुके हैं।
मैं द्वारकापुरी थाने में पुलिस से इसकी शिकायत भी कर चुका हूं। एक दिन पहले मंगलवार को हिना खेलानी पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई में पहुंची थी और पति पर मारपीट के आरोप लगाए थे।
पहले जानिए क्या है सीसीटीवी फुटेज में
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह की जनसुनवाई में एक साल पुराना वीडियो लेकर मंगलवार को एक महिला पहुंची। वीडियो में महिला काे उसका पति ईश्वर खेलानी बुरी तरह से मारपीट करता नजर आ रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि पति ने उसे बहुत प्रताड़ित किया और घर से निकाल दिया।
इस वीडियो को लेकर ईश्वर खेलानी को मंगलवार रात द्वारकापुरी पुलिस ने बुलाया। पति ने बताया कि यह वीडियो एक साल पुराना है। इस घटना से पहले पत्नी ने बेटे को पीटा था। इसके बाद हमारे बीच विवाद हुआ। मैं पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड जितेन्द्र सिंह से काफी परेशान हूं। मैं द्वारकापुरी थाने में ही दोनों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और धमकाने का केस दर्ज करा चुका हूं।
हत्या की धमकी, जान का डर
पत्नी और जितेन्द्र ने कई बार शराब के नशे में उसे वीडियो कॉल किए। मैं इसकी रिकार्डिंग पुलिस अफसरों को भी दे चुका हूं। ईश्वर ने बताया कि पत्नी को बॉयफ्रेंड से 7 माह का गर्भ है। दोनों मिलकर गर्भपात कराने के लिए डॉक्टरों का स्टिंग कर रहे हैं। इसकी रिकार्डिंग भी पत्नी के मोबाइल से मेरे पास आई है। मैंने ये रिकॉर्डिंग वरिष्ठ अफसरों को सौंपूंगा। जितेन्द्र के खिलाफ एमजी रोड थाने पर शिकायत कर चुका हूं।
प्रॉपर्टी को लेकर बना रही दबाव
मैं सूर्यदेव नगर में अपने माता-पिता और बेटा-बेटी के साथ रहता हूं। उसमें दो फ्लैट हैं ऊपर के हिस्से में माता-पिता रहते हैं। मैंने शादी के बाद यह फ्लैट पत्नी के नाम से कर दिया था। पत्नी और जितेंद्र इस फ्लैट को बेचकर पैसा हड़पने की साजिश रच रहे हैं। इसीलिए उन्होंने मेरा एक साल पुराना वीडियो लेकर पुलिस से शिकायत की। पति के आरोपों की पुष्टि के लिए पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को फोन लगाया लेकिन दोनों ने ही फोन नहीं उठाया।
ससुराल के लोगों को दी धमकी, वहां से भाग आई पत्नी
ईश्वर ने बताया कि जब मैंने परेशान होकर पत्नी की शिकायत उसके मायके वालों से की, तो वे उसे मायके पुणे ले जाने के लिए इंदौर आए। जब वे पत्नी को मायके ले जाने लगे तो भी बॉयफ्रेंड जितेंद्र ने घर आकर काफी हंगामा किया। मामला राजेंद्र नगर थाने तक पहुंचा। जैसे-तैसे पत्नी के परिजन उसे मायके ले गए लेकिन पिछले सप्ताह वह मायके से इंदौर आ गई। बेटी को घर छोड़ा और खुद बॉयफ्रेंड के पास चली गई।
पुलिस कमिश्नर से करुंगा शिकायत
ईश्वर ने बताया कि मेरी जान को इन दोनों से खतरा है। इसलिए मैं इस मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से करुंगा। मेरे पास ऐसे कई सबूत हैं, जिसमें दोनों मिलकर मुझे और मेरे बच्चों को परेशान कर रहे हैं। मैंने उनसे बचने के लिए घर में सीसीटीवी भी लगवा रखा है। उसमें पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड की हर हरकत रिकॉर्ड है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 23 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले