नेशनल शूटर से छेड़छाड़ के मामले में दो ड्राइवर और एक हेल्पर गिरफ्तार, पीड़िता ने थाने पहुंचकर दर्ज कराया बयान
इंदौर में नेशनल शूटर के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना में राजेंद्र नगर पुलिस ने दो ड्राइवर और एक हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वर्मा ट्रेवल की इंदौर-पुणे चलने वाली बस जब्त कर ली है।
इंदौर में नेशनल शूटर के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना में राजेंद्र नगर पुलिस ने दो ड्राइवर और एक हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वर्मा ट्रेवल की इंदौर-पुणे चलने वाली बस जब्त कर ली है। बस संचालक और मैनेजर की भूमिका की जांच की जाएगी।
इंदौर। नेशनल शूटर के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना में राजेंद्र नगर पुलिस ने दो ड्राइवर और एक हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वर्मा ट्रेवल की इंदौर-पुणे चलने वाली बस जब्त कर ली है। बस संचालक और मैनेजर की भूमिका की जांच की जाएगी। डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी के अनुसार पुणे निवासी युवती पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में शामिल होने भोपाल गई थी।
16 नवंबर को वह नेशनल गेम्स खेलकर वर्मा ट्रेवल की बस (एमपी 09एजी 0336) से वापस पुणे जा रही थी। रास्ते में आरोपित हेल्पर परमिंदर गौतम ने सीट के बारे में पूछने के बहाने हाथ लगाया और युवती को परेशान किया। राजेंद्र नगर थाने के सामने पुलिस चेकिंग देखकर आरोपितों ने बस खड़ी कर की और फरार हो गए। पुलिस द्वारा दबाव बनाने पर मैनेजर विनोद वर्मा ने तीनों आरोपितों को थाने भेजा और गिरफ्तारी दिलाई। पुलिस ने वर्मा ट्रेवल की लग्जरी बस भी जब्त कर ली है।
पीड़िता लिखित शिकायत कर पुणे चली गई थी। गुरुवार को वह वकीलों के साथ थाने आई और बयान दर्ज करवाए। टीआइ नीरज बिरथरे के अनुसार केस दर्ज कर आरोपित दीपक पुत्र बटनलाल मालवीय निवासी दीक्षानगर मुहालिया भोपाल, परमेंद्र पुत्र किशनलाल गौतम निवासी बरखेड़ी भोपाल और अरविंद पुत्र मिश्रीलाल वर्मा निवासी कोठारी सीहोर को गिरफ्तार कर लिया गया।
पीड़िता ने बयानों में बताया कि परमेंद्र पर्दा हटाने के बहाने आया और छेड़छाड़ की। वह शराब के नशे में था। यात्रियों ने फटकारा तो वह चला गया। पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और ड्राइवर व एक अन्य हेल्पर का नाम पूछा और फोटो खींच लिया। बस मैनेजर को काल लगाकर शिकायत भी कर दी। उसके बाद भी आरोपित पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें करते रहे। राजेंद्र नगर थाने के समीप पुलिस चेकिंग देखकर घबरा गए और बस मंदिर के समीप खड़ी कर फरार हो गए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले



