ड्रग्स तस्कर अफ्रीकन युवती का पासपोर्ट जाली निकला:इंदौर में जिस युवक को ड्रग्स सप्लाय करने आई थी, वह फरार; नहीं मिली ट्रैवल हिस्ट्री
मुंबई से ड्रग्स लेकर इंदौर आई अफ्रीकन महिला के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके पास जो पासपोर्ट मिला वह जाली निकला है। नारकोटिक्स टीम ने उसके पासपोर्ट की डिटेल खंगाली तो उसमें कुछ नहीं निकला।
मुंबई से ड्रग्स लेकर इंदौर आई अफ्रीकन महिला के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके पास जो पासपोर्ट मिला वह जाली निकला है। नारकोटिक्स टीम ने उसके पासपोर्ट की डिटेल खंगाली तो उसमें कुछ नहीं निकला। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री ही नहीं मिल रही है। अब जाली पासपोर्ट की ड्रग पैडलर लिंडा भी अलग से जांच होगी।
रेसीडेंसी इलाके में ड्रग्स की डिलीवरी देने से पहले पकड़ ली गई लेडी लिंडा को गुरुवार को कोर्ट ने जेल भेज दिया। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड भी चाहा था। लिंडा पहले दिन तो पूछताछ में सपोर्ट ही नहीं कर रही थी। दूसरे दिन हवालात के बाहर उसने कुछ बातें बताईं। उसने इंदौर के एक युवक का नाम बताया है, जिसे वह ड्रग्स देने आई थी। हालांकि, लिंडा के पकड़े जाने का पता चलते ही युवक इंदौर से फरार हो गया। महिला से तलाशी में 31.85 ग्राम कोकीन मिली थी, जिसकी कीमत करीब 15 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है।
ड्रग्स के साथ जाली पासपोर्ट का भी बड़ा रैकेट
लिंडा का पासपोर्ट हूबहू असली जैसा लग रहा था। नारकोटिक्स विंग ने एविएशन विभाग से संपर्क कर उसकी ट्रैवल हिस्ट्री मांगी तो खुलासा हुआ कि पासपोर्ट पर जो नंबर दर्ज हैं, वह फर्जी है। जो पासपोर्ट जब्त हुआ है, उससे कोई भी यात्रा नहीं हुई है, जबकि लिंडा कुछ साल पहले अफ्रीका से मुंबई आई थी। इससे लग रहा है कि वह ड्रग्स के साथ जाली पासपोर्ट के भी रैकेट में लिप्त है।
फॉरेंसिक जांच में कई सुराग मिलने की उम्मीद
महिला मुंबई से बस के माध्यम से इंदौर आई थी, जिससे संभावना जताई जा रही है कि वह पहले भी ऐसी सप्लाई कर चुकी हो सकती है। उसके मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। टीम मोबाइल के कॉन्टैक्ट्स, चैट और पेमेंट ट्रेल की जांच कर रही है, जिससे ड्रग नेटवर्क के कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले