नरोत्तम मिश्रा को बनाया जा सकता है भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष,,,,?*
भोपाल।

भोपाल।मध्य प्रदेश में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के लिए एक अदद काबिल नेता की तलाश अब खत्म होने पर है. माना जा रहा है कि होलाष्टक लगने से पहले मध्य प्रदेश में बीजेपी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा. प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए केन्द्रीय मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान के मध्य प्रदेश दौरे के साथ ये प्रक्रिया तेज होगी. फिलहाल जिन नेताओं के नाम इस रेस में उनमें लंबे समय से हाशिए पर चल रहे पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का नाम फिर सुर्खियों में आ गया है. बीते दिनों नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात के लिए बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता उनके निवास पर पहुंचे थे.
हालांकि इस बीच वीडी शर्मा से लेकर डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल तक दिल्ली दौड़ लगा चुके हैं. बाकी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के ठीक पहले केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मध्य प्रदेश दौरे को भी इस चुनाव में अहम कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है.
कब हो सकता है प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष का एलान
मध्य प्रदेश में बहुप्रतीक्षित बीजेपी अध्यक्ष के नाम का ऐलान अब जल्दी होता दिखाई दे रहा है. असल में पहले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की वजह से ये एलान आगे बढ़ा था, लेकिन अब माना जा रहा है कि जनवरी में हो जाने वाला ये ऐलान अब आगे बढ़ते-बढ़ते मार्च में हो ही जाएगा. जानकारी के मुताबिक होलाष्टक लगने से पहले ही यानि मार्च के पहले सप्ताह में बीजेपी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को पूरा कर लेना चाहती थी.
वजह ये है कि 20 मार्च से पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी चुनाव होना है. पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल का कहना है कि “दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी में सभी कार्य लोकतांत्रिक तरीके से और निश्चित कार्यप्रणाली के साथ संपन्न होते हैं. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया भी अपने नियत समय पर पूरी हो जाएगी. जो नाम होगा वो आपके सामने आ जाएगा.”
नरोत्तम का नाम अचानक क्यों हुआ मजबूत
सियासी गलियारों में अचानक से पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का नाम बीजेपी अध्यक्ष के लिए पहले नंबर पर आ गया है. इनके पहले तक बैतूल से पार्टी के विधायक हेमंत खंडेलवाल का नाम सबसे मजबूती में था. बीते कुछ हफ्तों में नरोत्तम मिश्रा के बंगले पर सियासी सरगर्मी बढ़ी. कैलाश विजयवर्गीय से लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे दिग्गजों की नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात हुई. प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के पहले केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मध्य प्रदेश दौरा भी हुआ. उनके लौटने के बाद से ही अचानक डॉ नरोत्तम मिश्रा का नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए जोर पकड़ गया.
नरोत्तम मिश्रा को मिलने जा रही बड़ी जिम्मेदारी?
घर पर क्यों लग रहा भाजपा नेताओं का जमावड़ा?
वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक प्रकाश भटनागर कहते हैं, “बीजेपी में किसी भी नाम का सुर्खियो में आ जाना हमेशा इस बात की गारंटी नहीं होता कि वो नाम तय है, बल्कि मध्य प्रदेश राजस्थान में जिस तरह से पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम पर चौंकाया है, उसके बाद से तो कुछ नहीं कहा जा सकता कि इस दौड़ में कौन सबसे मजबूत है. उन्होंने कहा कि लेकिन ये सही है कि मार्च महीने के खत्म होने से पहले तक मध्य प्रदेश बीजेपी को नया अध्यक्ष मिल जाना चाहिए.”

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले