देश की बात, आपके शहर से
Indore29°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
नगर निगम के बिजली के बिल में हर माह होगी 5 करोड़ की बचत /250 करोड़ की लागत से 60 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू होने के करीब
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

नगर निगम के बिजली के बिल में हर माह होगी 5 करोड़ की बचत /250 करोड़ की लागत से 60 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू होने के करीब

इन्दौर। अब इंदौर (Indore) शहर में नागरिकों की प्यास बुझाने के लिए नर्मदा (Narmada) का पानी लाने के पंप सौर ऊर्जा (Solar energy) से चलाए जाएंगे। इसके लिए 60 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू होने की स्थिति बन गई है।

Abhishek Raghuvanshi10 नवंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इन्दौर। अब इंदौर (Indore) शहर में नागरिकों की प्यास बुझाने के लिए नर्मदा (Narmada) का पानी लाने के पंप सौर ऊर्जा (Solar energy) से चलाए जाएंगे। इसके लिए 60 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू होने की स्थिति बन गई है। इस पहल से नगर निगम (Municipal council) के बिजली के बिल में हर महीने 5 करोड़ रुपए की बचत होगी।

नगर निगम द्वारा नर्मदा पेयजल योजना के पंप चलाने के लिए जलूद में 60 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता वाला सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया गया है। इस प्लांट को लगाने में 250 करोड रुपए खर्च हुए हैं। निगम द्वारा यह राशि ग्रीन बांड जारी कर जुटाई गई। इस सौर ऊर्जा संयंत्र का काम शुरू कर उसे तेजी से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया। इस कार्य के अंतर्गत सौर पैनल्स, इन्वर्टर और ग्रिड इंटरफेस जैसी सुविधाओं को तैयार किया गया।

निगम के सौर ऊर्जा संयंत्र का काम अब पूरा हो गया तो फिर नगर निगम द्वारा कल से शटडाउन लेकर नर्मदा पेयजल योजना के पंप इस सौर ऊर्जा के संयंत्र से जोडऩे का काम किया गया। इस कार्य को आज पूरा कर लिया गया। अब सौर ऊर्जा की बिजली का उत्पादन शुरू करने के करीब निगम पहुंच गया है।
निगम परिषद की सबसे बड़ी उपलब्धि… हर माह 5 करोड़ की बचत करेगा निगम : महापौर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इंदौर को सोलर सिटी के रूप में तब्दील करने की दिशा में यह हमारे द्वारा उठाया गया एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम है। इस कदम के परिणामस्वरूप एक तरफ जहां जलूद के नगर निगम के बिजली के बिल में 5 करोड रुपए प्रतिमाह की कमी आएगी, वहीं दूसरी तरफ हजारों टन कार्बन डाइऑक्साइड का विसर्जन भी रुकेगा। अब इस सौर ऊर्जा संयंत्र के कनेक्शन को जोडऩे का काम किया जाना है। इस काम में एक महीने का वक्त और लगेगा। अधिकतम रूप में वर्ष 2026 में नगर निगम में सौर ऊर्जा की बिजली से नर्मदा के पंप चलाए जा सकेंगे। भार्गव आज इस संयंत्र की स्थिति का अवलोकन करने के लिए मीडिया के दल को लेकर जलूद रवाना हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना का पूरा होना और पानी के लिए सोलर बिजली का मिलना नगर निगम की वर्तमान परिषद के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में माना जाएगा। महापौर ने कहा कि इंदौर देश का पहला ऐसा शहर है जिसके द्वारा ग्रीन बांड जारी कर ग्रीन एनर्जी पैदा करने की दिशा में काम शुरू किया गया। अब हमारा पहला काम मुकाम की तरफ बढ़ गया है। जैसे ही सौर ऊर्जा से पानी के पंप चलाने का काम शुरू होगा तो उसके साथ में नगर निगम को कमाई का एक और रास्ता मिल जाएगा। हजारों टन कार्बन का उत्सर्जन कम होने से हम कार्बन क्रेडिट के माध्यम से भी करोड़ों रुपए की आय अर्जित कर सकेंगे।

अभी 30 करोड रु. का आता है बिल
नर्मदा पेयजल योजना का जलूद का नगर निगम का बिल अभी 30 करोड़ रुपए प्रतिमाह का आता है। अब इस प्रोजेक्ट के शुरू हो जाने से यह बिल करीब 25 करोड़ रुपए का हो जाने की उम्मीद है। अभी नर्मदा पेयजल योजना के सारे पंप इस सोलर बिजली से नहीं चल पाएंगे। अभी तो केवल 60 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है तो इतनी बिजली के ही पंप चल सकेंगे। बाकी के पंप चलाने के लिए बिजली कंपनी से लिए गए कनेक्शन के माध्यम से काम किया जाएगा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 22 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 22 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑