
इंदौर में करणी सेना कार्यकर्ताओं ने रविवार रात को हैप्पी पंजाबी उर्फ इरफान अली नाम के युवक को पकड़कर विजयनगर पुलिस के हवाले किया है। इरफान पर एक युवती से रेप, अपने दोस्त से रेप कराने, मवेशी का मीट खिलाने और धर्म परिवर्तन को मजबूर करने, ब्लैकमेल और क्ल
ड़िता के अनुसार, मई 2023 में उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। आरोपी ने खुद को हैप्पी पंजाबी बताकर भरोसा जीत लिया और नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसी बहाने उसने युवती को होटल बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिला दी। जब पीड़िता को होश आया तो उसने खुद को बिना कपड़ों के पाया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके निजी वीडियो दिखाकर धमकाया और संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।
धर्म परिवर्तन का दबाव और शारीरिक उत्पीड़न
शिकायत में युवती ने बताया कि आरोपी बार-बार धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। बाद में जब उसे पता चला कि युवक का नाम इरफान अली है, तो उसने विरोध किया। इस पर आरोपी ने कहा कि वह मुस्लिम है और उसे भी इस्लाम अपनाना होगा। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी कलमा पढ़ने के लिए मजबूर करता था और न मानने पर मारपीट करता था। वह उसे सिगरेट से दागता था और बुर्का पहनने के लिए कहता था।
देवास में बंद कर किया अत्याचार, फिर जबरन गर्भपात
पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे देवास ले गया, जहां एक सुनसान जगह पर बंद रखकर कई दिनों तक शारीरिक शोषण किया गया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी ने दवाइयां देकर जबरन गर्भपात कराया। गर्भपात के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई, लेकिन आरोपी ने इलाज तक नहीं कराया।
करणी सेना की मदद से दर्ज हुई FIR
लंबे समय तक प्रताड़ना झेलने के बाद पीड़िता ने करणी सेना से संपर्क किया। संगठन की मदद से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी इरफान अली उर्फ हैप्पी पंजाबी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

