देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

तीन बार देखी मूवी, फिर खुद को समझने लगा ‘पुष्पा’… केमिकल के ड्रम में शराब भरकर करने लगा तस्करी

इंदौर पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। आरोपितों ने फिल्म पुष्पा द रूल देखकर तस्करी की थी। पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है और तीन लाख 82 हजार रुपये कीमती शराब जब्त की है।

Abhishek Raghuvanshi9 जनवरी 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। आरोपितों ने फिल्म पुष्पा द रूल देखकर तस्करी की थी। पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है और तीन लाख 82 हजार रुपये कीमती शराब जब्त की है।
फिल्म पुष्पा की तर्ज पर शराब तस्करी करने वाला गिरोह आया पकड़ में।
केमिकल के ड्रम में शराब भरकर भेजी जा रही थी ड्राय स्टेट गुजरात में।
पुलिस ने अड्डे पर छापा मारा तो ब्रांडेड शराब की बोतलें देख दंग रह गई।
इंदौर। पुलिस ने शराब तस्करी के नेटवर्क का भांडाफोड़ किया है। तस्कर फिल्म पुष्पा द रूल की तर्ज पर तस्करी करता था। तस्करी की तरीके के लिए आरोपित तीन बार फिल्म देखकर आया था। पूछताछ में गुजरात के शराब तस्कर और विधायक समर्थक ठेकेदार का नाम कबूला है। डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक सूचना मिली थी कि एसआर कंपाउंड स्थित एक गोदाम में बने केमिकल के गोदाम में रात के वक्त ट्रकों में संदिग्ध केमिकल के ड्रम भरे जा रहे हैं। पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई का अड्डा समझकर छापा मारा और लाखों रुपये कीमती ब्रांडेड शराब की बोतलें देखकर दंग रह गई।
ये आए पकड़ में
डीसीपी के मुताबिक पुलिस ने आरोपित राहुल गोपाल जायसवाल निवासी बोरी जोबट आलीराजपुर, अजयपाल तुलसीराम अहिरवार निवासी टपरिया बीना सागर, मनोज जगदीश प्रसाद तिवारी निवासी एसआर कंपाउंड लसूड़िया मौरी, हीरालाल उर्फ छोटू पुत्र श्यामलाल राय निवासी इंद्रागांधी वार्ड बीना और राजेश हरिशंकर रजक निवासी नानक वार्ड बीना को पकड़ लिया।
राहुल है गिरोह का सरगना
पुलिस ने तीन लाख 82 हजार रुपये कीमती 42 पेटी अवैध शराब जब्त की है। टीआई तारेश सोनी के मुताबिक आरोपित गिरोह का सरगना राहुल है।
रात में होती थी पैकिंग
उसने फिल्म पुष्पा देखकर शराब सप्लाई का धंधा शुरू किया था। इसके पूर्व वह तीन बार फिल्म देखकर भी आया था। आरोपितों ने गोदाम के बाहर केमिकल कारखाने का बोर्ड लगा दिया था। अक्सर रात में ही पैकिंग होती थी। एमआर-11 स्थित एक शराब दुकान से थोक में शराब खरीद कर केमिकल के ड्रम में शराब की पैकिंग कर सील पैक कर देते थे। चैकिंग करने पर केमिकल के ड्रम बताकर ट्रक निकाल देते थे। पुलिस के मुताबिक ठेकेदार की भूमिका की जांच की जा रही है।
बीते साल बने अवैध शराब के साढ़े नौ हजार प्रकरण, तीन करोड़ की शराब जब्त
इंदौर शहर में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन को रोकने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। बीते साल जनवरी से दिसंबर तक अवैध शराब के साढ़े नौ हजार प्रकरण बनाए गए और तीन करोड़ रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त की गई।
इसमें देशी, विदेशी, महुआ लहान और भांग शामिल है। आबकारी विभाग ने बीते साल अवैध शराब पर कार्रवाई कर 9507 प्रकरण बनाए। इसमें 54 हजार 147 लीटर शराब जब्त की गई। इसका अनुमानित मूल्य 1.39 करोड़ के करीब है।
अवैध शराब की बेचने वालों पर हो रही कार्रवाई
वहीं विभाग ने बीते साल में एक लाख 65 हजार 583 किलो महुआ लहान और 453 किलो भांग भी जब्त की है। इसका अनुमानित बाजार मूल्य 1.66 करोड़ रुपये है। सहायक आयुक्त आबकारी मनीष खरे ने बताया कि आबकारी विभाग लगातार अवैध शराब की बिक्री और परिवहन करने वालों पर कार्रवाई कर रहा है।
इसके अलावा देर रात बायपास और शहर के अंदर संचालित ढाबों और होटलों की जांच का अभियान भी विभाग द्वारा चलाया जाता है। बारों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर शुरू और बंद होने की निगरानी की जा रही है।
86 वाहन किए गए जब्त
आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर विगत वर्ष 86 वाहनों को भी अवैध शराब का परिवहन करने पर राजसात किया गया। इनमें 71 दोपहिया, एक तीन पहिया और 14 चार पहिया वाहन शामिल है। जब्त वाहनों का अनुमानित मूल्य 1.09 करोड़ रुपये है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 15 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 15 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑