तंत्र-मंत्र का झूठा धंधा और फिर महिलाओं के जिस्म से गंदा खेल
कैसे साधना के नाम पर तांत्रिक करते हैं शोषण? घर की बाधाएं दूर कर दूंगा, जिन्न को भगा दूंगा, पैसे की कमी खत्म हो जाएगी, प्यार मिल जाएगा, पति से अनबन दूर हो जाएगी उस ढोंगी बाबा के पास जाल बिछाने के कई तरीके होंगे, लेकिन उसका मकसद एक ही होगा।
कैसे साधना के नाम पर तांत्रिक करते हैं शोषण?
घर की बाधाएं दूर कर दूंगा, जिन्न को भगा दूंगा, पैसे की कमी खत्म हो जाएगी, प्यार मिल जाएगा, पति से अनबन दूर हो जाएगी उस ढोंगी बाबा के पास जाल बिछाने के कई तरीके होंगे, लेकिन उसका मकसद एक ही होगा। महिलाओं को लूटना, उनके जिस्म पर उसकी गंदी नजर होगी। वो पहले महिला के जिस्म से खेलेगा, फिर उसके पैसों को लूट लेगा। तंत्र-मंत्र और साधना का झूठा जाल फैलाकर वो बनाएगा महिलाओं को अपना शिकार। तांत्रिक के झूठे जाल में अब तक कई महिलाएं फंस चुकी है।
इंदौर में तांत्रिक ने महिला से की गंदी हरकत
रक्षिता(बदला हुआ नाम) काफी समय से परेशान थी और उसकी परेशानी की वजह थी उसके पति व सास ससुर से उसके झगड़े। दोनों के बीच काफी दूरियां आ गई थी। रोज-रोज के झगड़ों से रक्षिता काफी परेशान थी। वो नहीं समझ पा रही थी कि कैसे अपने और अपने पति व सास ससुर से रिश्तों को ठीक करे। बस फिर उसके दिमाग में एक तंत्र साधना का ख्याल आया। उसने बाणगंगा शीतल नगर के एक आशीष नामक तांत्रिक से मुलाकात की। इस तांत्रिक ने दावा किया कि कुछ दिनों की साधना के बाद रक्षिता और उसके परिवार के बीच सब कुछ ठीक हो जाएगा। तांत्रिक ने रक्षिता को बताया कि उसके शरीर में एक जिन्न घुस गया है जिसकी वजह से ये झगड़े हो रहे हैं।
अब इस तांत्रिक ने अपना दाव चला। इसने रक्षिता को कहा कि इस जिन्न को खत्म करने के लिए उसे महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने होंगे और फिर सब ठीक हो जाएगा। महिला इतनी ज्यादा परेशान थी कि वो तैयार हो गई। इस तांत्रिक ने रक्षिता के साथ गंदा कार्य किया। उसके बाद वो उसे धमकियां देने लगा और पैसे की मांग करने लगा। उसने रक्षिता को धमकी दी कि अगर किसी के पास गई तो वो उसकी और उसके पति की हत्या कर देगा। लंबे समय तक ये ऐसे ही रक्षिता के साथ गंदे काम करता रहा। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की शिकायत की हे
इंदौर में पहले भी एक महिला के साथ हुआ था दुष्कर्म
कुछ साल पहले भी इंदौर में इसी तरह का एक मामला आया था। एक ढोंगी तांत्रिक दो साल तक एक महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा था। इंदौर का रहने वाला एक परिवार महेश नाम के एक ढोंगी बाबा के जाल में इस कदर फंस गया था कि उनका सब कुछ बर्बाद हो गया। इस तांत्रिक ने इस परिवार को बताया कि इनके घर में एक बुरा साया है। तांत्रिक के कहने पर इस परिवार ने अपना घर बेच दिया और ये घर भी इसी तांत्रिक ने बिकवाया। मकान के जो पैसे मिले वो खुद ये तांत्रिक हड़प गया। इसके बाद ये लोग किराये के मकान में रहने लगे। ये तांत्रिक उस मकान में धड़ल्ले से घुसता, वहां तंत्र-मंत्र करता और फिर घर की महिला का रेप करता। सालों तक ये सिलसिला ऐसे ही चलता रहा। करीब 2 साल बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। महेश नाम के इस तांत्रिक जब गिरफ्तार किया गया तो पता चला कि इसके झांसे में इंदौर के कई और लोग भी आ चुके थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 15 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 15 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
