ड्रग माफिया से कनेक्शन के आरोप में इंदौर में आजाद नगर थाने का सिपाही गिरफ्तार
इंदौर में एक पुलिस सिपाही को ड्रग माफिया से संबंध होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सिपाही पर आरोप है कि वह ड्रग माफिया को संरक्षण प्रदान करता था और बदले में मोटी रकम लेता था।
इंदौर में एक पुलिस सिपाही को ड्रग माफिया से संबंध होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सिपाही पर आरोप है कि वह ड्रग माफिया को संरक्षण प्रदान करता था और बदले में मोटी रकम लेता था। पुलिस ने सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
पैडलर को गिरफ्तार किया तो बताया सिपाही का नाम।
सिपाही को मदद के बदले दी जाती थी मोटी रकम।
सिपाही को वारंट के लिए बुलाया और वर्दी उतरवा ली।
इंदौर। तेजाजी नगर पुलिस ने आजाद नगर थाने के सिपाही लखन गुप्ता को गिरफ्तार किया है। सिपाही पर आजाद नगर क्षेत्र को नशे का गढ़ बनाने का आरोप है। सिपाही को पैडलर शाहरुख उर्फ पेट्रोल की निशानदेही पर पकड़ा गया है। मामले की जांच तीन आईपीएस अफसरों की निगरानी में चल रही है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून) अमित सिंह के मुताबिक आइपीएस करणदीप सिंह की टीम ने 26 फरवरी को आरोपित मोहम्मद शाहनवाज उर्फ शाहरुख उर्फ पेट्रोल (आजाद नगर) और विजय पाटीदार (मंदसौर) को कस्तूरबा ग्राम रोड से दो करोड़ रुपये कीमती एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था।
पूछताछ में शाहरुख ने आजाद नगर थाने में पदस्थ सिपाही लखन का नाम कुबूला और बताया वह मंदसौर के ड्रग माफिया से सस्ती ड्रग्स खरीद कर आजाद नगर में सप्लाई करता है। उसने यह भी बताया कि सिपाही का संरक्षण प्राप्त है और उसके बदले मोटी रकम दी जाती है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और आरोपित के कथनों के आधार पर शनिवार देर रात लखन को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया।
पूछताछ में आरोपित ने कई पुलिसकर्मियों के नाम बताए
डीसीपी के मुताबिक आजाद नगर की पैडलर मुन्नी बाई, कानी बाई, अमन बसुनिया सहित क्षेत्र के सभी पैडलर लखन से जुड़े थे। वह दबिश के पूर्व खुफिया नंबर से पैडलर को सूचित कर देता था। पैडलरों के वारंट भी तामील नहीं करवाता था। आरोपित को दो दिन के रिमांड पर लिया है। उसने पूछताछ में कई पुलिसकर्मियों के नाम बताए हैं।
वारंट के बहाने बुलाया और वर्दी उतार ली
केस की जांच जोन-1 के डीसीपी विनोद कुमार मीणा की देखरेख में चल रही थी। शनिवार दोपहर डीसीपी ने सीपी संतोष कुमार सिंह को साक्ष्य दिखाए और लखन की गिरफ्तारी की अनुमति ले ली। शनिवार रात कांबिंग गश्त के लिए आजाद नगर थाने में पुलिस बल एकत्र किया गया। आजाद नगर थाना प्रभारी आदित्य सिंघारिया ने लखन को वारंट के बहाने थाने बुलाया और गिरफ्तार कर लिया। हवालात में डालने के पहले उसकी वर्दी उतार ली गई। हालांकि लखन ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि उसके खिलाफ साजिश हुई है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 21 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 21 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले