जल गंगा संवर्धन अभियान ।इंदौर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान व्यापक सहभागिता से बना जन आंदोलन।
अभियान के तहत जल संरक्षण और संवर्धन के हुए हजारों कार्य। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा पर प्रारंभ जल गंगा संवर्धन अभियान का इंदौर जिले में प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

अभियान के तहत जल संरक्षण और संवर्धन के हुए हजारों कार्य।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा पर प्रारंभ जल गंगा संवर्धन अभियान का इंदौर जिले में प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। यह अभियान इंदौर जिले में व्यापक जनभागीदारी से जन-आंदोलन बन गया है। जिले में जल संग्रहण, जल संरक्षण और संवर्धन के हजारों कार्य प्रारंभ हो गये है। अभियान के तहत जहां एक और पूराने कुएं, बावड़ी और तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर नए तालाब बनाने का कार्य भी हाथ में लिया गया है। उक्त कार्यों में से अनेक कार्य पूर्ण हो गये है। जिले में खेत-खेत में भी तालाब बनाये जा रहे है। वॉटर हार्वेस्टिंग का कार्य भी बड़े स्तर पर हाथ में लिया गया है।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में इस अभियान का जिले के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में प्रभावी रूप से क्रियान्वयन किया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान इन्दौर में ख्याति प्राप्त कर चुका है। इंदौर में हुए उल्लेखनीय कार्य के लिए हाल ही में राज्य स्तरीय जल प्रहरी अवार्ड प्राप्त हुआ। यह अवार्ड मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव को प्रदान किया। वर्तमान में इन्दौर जिले में जल गंगा अभियान के अन्तर्गत 645 खेत तालाब, 936 डग वेल रिचार्ज, 63 बावड़ी एवं चेकडेम जीर्णोद्धार, 5000 रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के साथ 12 अमृत सरोवर पर कार्य हो रहा है, जिसमें अधिकांश कार्य शुरू होकर प्रगति पर है। अनेक कार्य पूर्ण भी हो गये है। पिछले वर्ष 2024 में जिले में 101 अमृत सरोवरों का निर्माण किया गया। इन्दौर जिले के 43 ग्राम पंचायतों में तालाबों का गहरीकरण कार्य किया जा रहा जिससे 2300 कृषकों को लाभ हुआ। मनरेगा योजनान्तर्गत सामुदायिक हितग्राही मूलक वृक्षारोपण किये गए जिसमें इन्दौर जिले में 3 लाख से अधिक पौधे रोपित किये गए और आने वाले समय में इस वर्ष 10 लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य रखा गया है।
अभियान के तहत अनेक पुरातत्व और धार्मिक महत्व की बावड़ियों का जीर्णोंद्धार कराया जा रहा है। इनमें से अनेक का कार्य पूरा हो गया है। इनमें प्रमुख रूप से बरलई जागीर की बावड़ी, रतन तलाई का तालाब, कनाडिया की अहिल्या बावड़ी आदि शामिल है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 9 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 9 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले