जब तक जनप्रतिनिधि संतुष्ट नहीं होंगे, तब तक पीथमपुर नहीं आने देंगे यूका का कचरा: कैलाश विजयवर्गीय
मंगलवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने पीथमपुर के सीएसपी कार्यालय में बैठक की। इसमें निर्देश जारी करते हुए सुरक्षात्मक व्यवस्था के लिए कहा गया है।

मंगलवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने पीथमपुर के सीएसपी कार्यालय में बैठक की। इसमें निर्देश जारी करते हुए सुरक्षात्मक व्यवस्था के लिए कहा गया है। इधर, फैसिलिटी संयंत्र यानी रामकी कंपनी के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।
हम इस बारे में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से भी चर्चा करेंगे।
यूनियन कार्बाइड परिसर में कचरा भरकर कंटेंनर वाले ट्रक खड़े हैं।
जनहित याचिका मंगलवार शाम सुनवाई के लिए जबलपुर शिफ्ट कर दी गई है।
इंदौर। यूनियन कार्बाइड का 337 टन जहरीला कचरा निस्तारण के लिए भोपाल से पीथमपुर लाने की कवायद के बीच नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंगलवार को कहा कि जब तक जनप्रतिनिधि इस बात से संतुष्ट नहीं हो जाते कि इस कचरे से नागरिकों के स्वास्थ्य को कोई हानि नहीं है, तब तक इसे पीथमपुर नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि हम इस बारे में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से भी चर्चा करेंगे। उधर, यूनियन कार्बाइड परिसर में कचरा भरकर कंटेंनर वाले ट्रक खड़े हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिन पांच जिलों से ये ट्रक गुजरने हैं, उनके कलेक्टरों से सुरक्षा संबंधी प्रतिवेदन मांगा गया है। इसके बाद इन्हें रवाना करने का निर्णय होगा।
वकील का आरोप- जिनमें कचरा भरा, उन ट्रकों के नंबर अलग कचरा शिफ्टिंग के विरुद्ध एमजीएम मेडिकल कालेज के एलुमिनाई एसोसिएशन ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। याचिका में अत्यावश्यक और तत्काल सुनवाई का आवेदन भी दिया था, लेकिन मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी
एसोसिएशन की तरफ से याचिका दायर करने वाले अधिवक्ता अभिनव धनोतकर ने आरोप लगाया कि जिन ट्रकों के जरिये कचरा शिफ्ट किया जाना है, सरकार ने उनके नंबर हाई कोर्ट में दिए थे, लेकिन जहरीला कचरा दूसरे ट्रकों में भर दिया गया।
इनमें कचरा भरा गया है, उन ट्रकों के नंबर और हाई कोर्ट में बताए गए ट्रकों के नंबर अलग-अलग हैं। अभिनव ने कहा कि इंदौर खंडपीठ के समक्ष प्रस्तुत जनहित याचिका मंगलवार शाम सुनवाई के लिए जबलपुर शिफ्ट कर दी गई है।
संयंत्र पर सुरक्षा बढ़ाई, तार की घेराबंदी और बना रहे खंती
पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा नष्ट करने की तैयारी तेज हो गई है। जिस तरह से विरोध हो रहा है, उसे लेकर पुलिस और प्रशासन को कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता है।
ऐसे में मंगलवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने पीथमपुर के सीएसपी कार्यालय में बैठक की। इसमें निर्देश जारी करते हुए सुरक्षात्मक व्यवस्था के लिए कहा गया है।
इधर, फैसिलिटी संयंत्र यानी रामकी कंपनी के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।
बाउंड्रीवाल की ऊंचाई छोटी होने से उसे तार की घेराबंदी से सुरक्षित किया जा रहा है, ताकि कोई भी परिसर में प्रवेश न कर सके। इसके अलावा भीतर खंती भी खोदी जा रही है।
इधर, कचरा जलाने के विरोध में दस से अधिक संगठनों ने तीन जनवरी को पीथमपुर बंद का आह्वान किया है। पीथमपुर बचाओ समिति दो जनवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने जा रही है।
अहम बात यह है कि संयंत्र के पास के क्षेत्र में पांच उद्योग हैं। इन उद्योगों का संचालन सतत जारी रहे, इसके लिए व्यवस्था कर ली गई है।
जिस तेजी से प्रशासन तैयारी कर रहा है, वहीं आंदोलनकारी भी विरोध के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी कर रहे हैं। न केवल पीथमपुर, बल्कि दिल्ली में भी प्रदर्शन की तैयार हो रही है।
उल्लेखनीय है कि जबलपुर उच्च न्यायालय में मध्य प्रदेश शासन को महाधिवक्ता के माध्यम से तीन जनवरी को शपथ पत्र के माध्यम से यूनियन कार्बाइड के कचरे को नष्ट करने संबंधी मामले में जवाब प्रस्तुत करना है।
ऐसे में कोर्ट में संतोषजनक जवाब बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। पूरी तैयारी के साथ प्रभारी कलेक्टर अभिषेक चौधरी और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को दोपहर में सीएसपी कार्यालय पीथमपुर में बैठक ली। इसमें पुलिस बल के साथ जिम्मेदार अधिकारियों से चर्चा की।
सीमा जैसी सुरक्षा के प्रयास
रामकी कंपनी के संयंत्र पर बाउंड्रीवाल पर विशेष रूप से तार की घेराबंदी की प्रक्रिया शुरू की गई है। यहां कोई भी प्रवेश नहीं कर सके, इसके लिए खोदाई और नए निर्माण का भी कार्य शुरू कर दिया गया है।
बैठक में एसडीएम, तहसीलदार, सीएसपी, कई थाना प्रभारी स्तर के 10 से 15 अधिकारी और साइबर सेल के सिविल ड्रेस में कार्य करने वाले पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के आसपास सशस्त्र पुलिस बल और गांव के आसपास सादी ड्रेस में पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 14 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 14 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले