चिलचिलाती धूप में लोट लगाकर कलेक्ट्रेट पहुंचे दंपती:इंदौर कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार; दो साल से प्लॉट पर कब्जे से थे परेशान
इंदौर का सबसे गर्म दिन। मंगलवार दोपहर का समय। तापमान 41 डिग्री। भीषण गर्मी में एक बुजुर्ग दंपती प्लॉट पर कब्जे की शिकायत लेकर कलेक्टर ऑफिस पहुंचे।
इंदौर का सबसे गर्म दिन। मंगलवार दोपहर का समय। तापमान 41 डिग्री। भीषण गर्मी में एक बुजुर्ग दंपती प्लॉट पर कब्जे की शिकायत लेकर कलेक्टर ऑफिस पहुंचे। वे इतने दुखी और परेशान थे कि कलेक्टोरेट के मेन गेट से पोर्च तक लोट लगाकर पहुंचे।
बाहर पुलिसकर्मियों और लोगों ने उन्हें समझाइश भी दी। दंपती का कहना था कि बहुत हो चुका। हमारी कहीं सुनवाई नहीं होती। हम लेटकर ही अंदर जाएंगे और कलेक्टर से गुहार लगाएंगे।
दो युवकों ने प्लॉट पर किया कब्जा
दंपती रामचरण बागवान तेजाजी नगर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनके प्लॉट पर दो साल से शेखर और गोलू नाम के युवकों ने जबरन कब्जा कर रखा है। विरोध करने पर वे जान से मारने की धमकी देते हैं। हमने पुलिस और प्रशासन से कई बार शिकायत की, लेकिन न्याय नहीं मिला। कहा- आज अगर हमारी सुनवाई नहीं हुई तो हम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुहार लगाएंगे।
दो साल से चक्कर काटकर परेशान
दंपती की पीड़ा यह थी कि वे दो साल चक्कर काटकर परेशान हो गए हैं। अब गुहार का यही तरीका बचा है ताकि किसी तरह उन्हें न्याय मिल सके। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक उन्हें समझाया कि वे अंदर जाए लेकिन इस तरीके से नहीं। इसके बाद वे मुश्किल माने और चलकर अंदर गए।
अफसरों ने दिया कल तक का आश्वासन
हालांकि जब वे अंदर पहुंचे तो कलेक्टर आशीष सिंह नहीं थे। दंपती ने वहां अधिकारियों को शिकायत की। अधिकारियों ने बताया कि मामला पुलिस से संबंधित है लेकिन पुलिस-प्रशासन द्वारा हरसंभव उनकी मदद की जाएगी। उन्हें गुरुवार तक का आश्वासन दिया। इसके बाद वे रवाना हुए। बहरहाल, मामला पुलिस को रेफर किया जा रहा है।
टीआई ने कहा- युवकों से हो रही पूछताछ
तेजाजी नगर थाना टीआई आदित्य सिंघानिया ने बताया कि रामचरण बागवान दंपती का मामला मेरी जानकारी में है। उन्होंने इस मामले में कुछ समय पहले शिकायत की है। जिसकी जांच की जा रही है। इसमें कॉलोनाइजर और धमकाने वाले दोनों व्यक्तियों से भी पूछताछ कर उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 23 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले