गोल्फ की उभरती सनसनी – युवाना सिंह – ज़िद, जुनून और जीत का सफर
(इंदौर)(21/12/2025) : गोल्फ, केवल एक खेल नहीं, बल्कि धैर्य, सटीकता और मानसिक दृढ़ता का एक अनूठा संगम है।
(इंदौर)(21/12/2025) : गोल्फ, केवल एक खेल नहीं, बल्कि धैर्य, सटीकता और मानसिक दृढ़ता का एक अनूठा संगम है। भारतीय जूनियर गोल्फ के फलक पर एक ऐसा नाम तेज़ी से उभरा है जिसने अपनी असाधारण प्रतिभा और अटूट संकल्प से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है और वो नाम है – युवाना सिंह।
साल 2023 में, युवाना सिंह नंबर 2 की रैंकिंग पर थीं। अक्सर लोग दूसरे स्थान को हार मान लेते हैं, लेकिन युवाना के लिए यह एक ‘आह्वान’ था—कुछ अलग करने और खुद को साबित करने का।
🥈 नंबर 2 की रैंकिंग का मतलब: यह संकेत था कि अभी और पसीना बहाना बाकी है। इसी भूख ने उनके सोचने के तरीके और खेल के प्रति दृष्टिकोण को बदल दिया। शिखर तक पहुँचने की वही तड़प आज रंग लाई है।
🥇 आज का गौरव: युवाना सिंह अब 2025 वेस्टर्न इंडिया IGU जूनियर और एमेच्योर फीडर टूर की मेरिट लिस्ट (Order of Merit) में नंबर 1 के स्थान पर काबिज हैं!
✨ 17 दिसंबर, 2025—यह वो दिन है जब वह एक दावेदार (Contender) से एक चैंपियन (Champion) बनीं। यह एक ऐसी एथलीट की यात्रा है जो रुकना नहीं जानती। ये छोटे कदम ही कल की महान मंजिलों का रास्ता तय करेंगे। ⛳
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की युवाना सिंह के पिता श्री राहुल जैसवाल जो खुद स्पोर्ट्स मार्केटिंग बिज़नेस में है और उनकी माता श्रीमती नंदिनी सोमण जैसवाल जिन्होंने युवाना सिंह की प्रतिभा की झलक बचपन में ही पहचान ली थी। एक वर्ष की छोटी युवाना सिंह ने जब चलना सीखा तब साथ ही साथ गोल्फ की पहली किट को ही अपना जोड़ीदार बना लिया।
सिर्फ ७ वर्ष की आयु में उन्होंने अपने प्रोफेशनल कोच आदित्य सिंह चौहान (गढ़ा) से रॉयल गढ़ा गोल्फ क्लब, इंदौर में गोल्फ की बारीकियां सीखना शुरू किया। कम उम्र में ही युवाना सिंह ने पहले क्लब लेवल टूर्नामेंट और फिर स्टेट लेवल टूर्नामेंट्स में अपना हुनर दिखाया। इंडियन गोल्फ यूनियन द्वारा आयोजित ऑल इंडिया नॉर्थ ज़ोन फीडर टूर 2023 -24 में वो ओवरऑल दूसरे स्थान पर रही।
युवाना सिंह के गोल्फ के प्रति जूनून का अंदाज़ा इस बात से भी लगाया जा सकता है की हाल ही में अहमदाबाद के प्रतिष्ठित कल्हार ब्लूज़ एंड ग्रीन्स गोल्फ क्लब में आयोजित ऑल इंडिया IGU वेस्टर्न जूनियर फीडर टूर में प्रतिकूल मौसम में भी उन्होंने अपना प्रदर्शन बरक़रार रखा। उनका अगला पड़ाव अहमदाबाद का गुलमोहर ग्रीन्स एंड कंट्री क्लब रहा। वडोदरा के गायकवाड़ बड़ौदा गोल्फ कोर्स में उनकी जीत की ‘हैट-ट्रिक’ ने उन्हें जूनियर गोल्फ सर्किट में एक युवा गोल्फर के रूप में स्थापित कर दिया है। इस जीत के साथ ही युवाना ऑल इंडिया IGU वेस्टर्न जूनियर फीडर टूर में पहले स्थान पर पहुँच गयी। यह जीत केवल स्कोरकार्ड पर दर्ज नहीं हुई, बल्कि यह उनकी निरंतरता, अथक परिश्रम और हर टूर्नामेंट जीतने की प्रबल इच्छाशक्ति को दर्शाती है।
युवाना सिंह ने एक और प्रतिष्ठित सम्मान भी अपने नाम किया—सभी श्रेणियों (जूनियर और एमेच्योर) में ‘बेस्ट ड्रेस्ड अवार्ड’। यह दर्शाता है कि युवाना सिर्फ एक असाधारण खिलाड़ी ही नहीं हैं, बल्कि उनका व्यक्तित्व मैदान पर भी एक विशिष्ट छाप छोड़ता है। उनका स्टाइलिश अंदाज़ खेल के प्रति उनके जुनून को एक नया आयाम देता है।
उनके कोच और परिवार का मानना है कि युवाना में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का गौरव बढ़ाने की अपार क्षमता है। उनका समर्पण, खेल के प्रति उनका जुनून और सीखने की उनकी उत्कट इच्छा उन्हें भविष्य में नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।
युवाना सिंह की इस शानदार और प्रेरक यात्रा में उनके सभी शुभचिंतकों, प्रशंसकों और गोल्फ प्रेमियों का आशीर्वाद और समर्थन उनके साथ है। यह युवा प्रतिभा निश्चित रूप से भारतीय गोल्फ के भविष्य का एक उज्ज्वल प्रतीक है।
युवाना सिंह की मुख्य उपलब्धियाँ
ऑल इंडिया IGU वेस्ट ज़ोन मेरिट लिस्ट (2025): नंबर 1 रैंक
ऑल इंडिया IGU नॉर्थ ज़ोन मेरिट लिस्ट (2023-24): नंबर 2 रैंक
ऑल इंडिया IGU वेस्टर्न जूनियर फीडर टूर (लगातार 3 जीत):
कल्हार ब्लूज़ एंड ग्रीन्स गोल्फ क्लब, अहमदाबाद
गुलमोहर ग्रीन्स एंड कंट्री क्लब, अहमदाबाद
गायकवाड़ बड़ौदा गोल्फ कोर्स, वडोदरा
अन्य प्रमुख टूर्नामेंट जीतें:
विनर MP गोल्फ एसोसिएशन कप 2024
विनर प्रहरी गोल्फ टूर्नामेंट (2024 & 2025)
विनर वार्षिक गढ़ा गोल्फ क्लब 2024
विनर मासिक मेडल राउंड गढ़ा गोल्फ क्लब 2024 & 2025
ऑल इंडिया शुभंकर शर्मा इंविटेशनल टूर्नामेंट 2024 (अजमेर): रनर-अप।
विशेष सम्मान: IGU वेस्टर्न जूनियर फीडर टूर 2025 में ‘बेस्ट ड्रेस्ड अवार्ड’।
IGU वेस्टर्न जूनियर फीडर टूर 2025 में ‘ बेस्ट एटिकेट अवार्ड’।
ईश्वर की कृपा और युवाना का निरंतर समर्थन करने वाले आप सभी शुभचिंतकों को तहे दिल से धन्यवाद! 🙏🏻🧿

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
