गमगीन माहौल के बीच राजा रघुवंशी का शव घर लाया गया, ताबूत पर ही फोटो लगाकर अंतिम दर्शन
पूरी कॉलोनी में सन्नाटा पसरा हुआ था। करीब पांच बजे जैसे ही शव घर पहुंचा, रुदन की आवाज सुनाई देने लगी। हर कोई राजा के शव को देखना चाहता था। लेकिन शव ऐसी स्थिति में नहीं था कि दर्शन के लिए ताबूत से निकाला जाए।
पूरी कॉलोनी में सन्नाटा पसरा हुआ था। करीब पांच बजे जैसे ही शव घर पहुंचा, रुदन की आवाज सुनाई देने लगी। हर कोई राजा के शव को देखना चाहता था। लेकिन शव ऐसी स्थिति में नहीं था कि दर्शन के लिए ताबूत से निकाला जाए। अंतिम दर्शन के लिए ताबूत पर राजा का फोटो लगाया गया। 15 मिनट के अंदर शव रीजनल पार्क मुक्तिधाम रवाना करवा दिया गया।ताबूत से नहीं निकाल सके शव,फोटो से ही करवाए अंतिम दर्शन।
हनीमून मनाने शिलांग गए ट्रांसपोर्टर राजा का शव मिल चुका है।घटना के 13वें दिन शव घर पहुंचा,पत्नी सोनम की अभी भी तलाश।
इंदौर। सहकार नगर निवासी राजा रघुवंशी का बुधवार को शव घर पहुंचा।13 दिन पूर्व हनीमून मनाने गए राजा की शिलांग में हत्या कर दी थी। डिकंपोज होने ने कारण शव ताबूत से बाहर नहीं निकाल सके। ताबूत पर फोटो चस्पा कर परिवार को अंतिम दर्शन करवाना पड़े। राजा की पत्नी सोनम की तो अभी भी तलाश जारी है। दोपहर को शिलांग पुलिस ने जैकेट मिलने का दावा किया है। हालांकि परिवार ने इनकार किया है।30 वर्षीय राजा का सोमवार को शव डबल डेकर(रियात अर्लियांग) की खाई में शव मिला था।
मंगलवार को ईस्ट खासी हिल्स(शिलांग) पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम करवा कर भाई विपिन को सुपुर्द कर दिया।बारिश के कारण शव खराब हो चुका था।उसको ताबूत में पैक कर फ्लाइट से इंदौर लाया गया।इसके पूर्व राजा के घर रिश्तेदार,स्वजन,परिचितों की भीड़ लग गई। पूरी कॉलोनी में सन्नाटा पसरा हुआ था।करीब पांच बजे जैसे ही शव घर पहुचां रुदन की आवाज सुनाई देने लगी।हर कोई राजा के शव को देखना चाहता था। लेकिन शव इस स्थिति में नहीं था कि दर्शन के लिए ताबूत से निकाला जाए।अंतिम दर्शन के लिए ताबूत पर राजा का फोटो लगाया गया।15 मिनट के अंदर शव रीजनल पार्क मुक्तिधाम रवाना करवा दिया गया।
भीड़ देख कर मां को शक हुआ तो मंदिर से गए स्वजन
राजा की मां उमा और पिता अशोक को मौत की खबर नहीं दी गई थी।मंगलवार रात मिलने वालों की भीड़ लगने लगी तो उमा को शक हुआ।रिश्तेदार जितेंद्र से पूछा तो बात टालना पड़ी।उमा ने कहा मुझे बेटे की सलमाती के लिए मंदिर जाना है।रात में उमा को रणजीत हनुमान मंदिर ले जाना पड़ा।बेटे की मौत से बेखबर उमा मंदिर में प्रार्थना करती रही।बुधवार को जैसे ही शव घर आया उमा बेहोश हो गई।
बार-बार बेहोश हो रहे राजा और सोनम के पिता
राजा के पिता की हालत ज्यादा खराब थी। वह बेटे का जिक्र कर बेहोश हो जाते थे।दोपहर को तो उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। सोनम के पिता भी हार्ट पेशेंट है।उन्हें भी संभालना मुश्किल हो गया।सोनम के पिता ने कहा हमने बेटा(राजा) खो दिया लेकिन बेटी नहीं खोना चाहते हैं।उसे जिंदा देखना चाहते है। इसके लिए वह मुंहमांगी कीमत देने के लिए तैयार है।
सीबीआई जांच की मांग
परिजनों ने घर पर बैनर लगाया है। उसमें लिखा गया कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार से राजा की आत्मा करे पुकार,मैं मरा नहीं मुझे मारा गया है। सीबीआई से जांच करवाई जाए। भाई सचिन ने कहा जब राजा की हत्या हुई वह यही सोच रहा होगा। उसकी हत्या हुई है। इसकी सीबीआई से जांच करवाना चाहिए।
शादी के लिए सजाए घर में अर्थी सजाना पड़ी
राजा की मौत से पूरा घर सदमे में है।राजा की कुशवाह नगर निवासी सोनम से 11 मई को ही शादी हुई थी।उसके भाई सचिन और विपिन ने फूलो से सजावट की थी।24 दिन बाद उसी घर में राजा की अर्थी सजाना पड़ी। परिवार ने कहा हत्या लूट और मानव तस्करी के लिए की गई है।राजा से सारे आभूषण(चेन,अंगूठी,ब्रेसलेट) लूट लिए हैं। सोनम का अभी तक पता नहीं चल पाया है।40 किमी की दूरी पर बांग्लादेश सीमा है। विपिन ने कहा मानव तस्करी भी हो सकती है। पूर्व में भी कपल गायब हुए है। पुलिस और सरकार यह मानने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने तो हत्या से भी इनकार किया था। 8 दिन तक पुलिस ने सर्चिंग में रुचि नहीं दिखाई।तीन दिन पूर्व पुलिस सक्रीय हुई और राजा का शव मिला। सोनम का क्या हुआ होगा यह अभी भी सवाल बना हुआ है।राजा का अंतिम संस्कार रीजनल पार्क मुक्तिधाम पर हुआ। उसको भाई विपिन के सात वर्षीय बेटे विधान ने मुखाग्नी दी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले

