देश की बात, आपके शहर से
क्राईम ब्राँच इंदौर की कार्यवाही में ऑनलाइन वेबसाईट के माध्यम से सट्टा संचालित करने वाली अंतराज्यीय गैंग का फरार आरोपी भोपाल से धराया।
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

क्राईम ब्राँच इंदौर की कार्यवाही में ऑनलाइन वेबसाईट के माध्यम से सट्टा संचालित करने वाली अंतराज्यीय गैंग का फरार आरोपी भोपाल से धराया।

✓ "वरुण ऑनलाइन हब" ऑनलाइन गेमिंग सट्टा संचालित करने वाले उक्त प्रकरण में कुल 09 आरोपी पकड़ाए। ✓वेबसाईट के माध्यम से सैकड़ों गेम्स पर खिलाया जाता था ऑनलाइन सट्टा।

Abhishek Raghuvanshi3 जून 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

✓ “वरुण ऑनलाइन हब” ऑनलाइन गेमिंग सट्टा संचालित करने वाले उक्त प्रकरण में कुल 09 आरोपी पकड़ाए।

✓वेबसाईट के माध्यम से सैकड़ों गेम्स पर खिलाया जाता था ऑनलाइन सट्टा।

✓आरोपियों की उक्त फ्लैट से संचालित सट्टा कॉल सेंटर की 20 वे नंबर की थी ब्रांच।

✓ग्राहक की रिक्वायरमेंट के हिसाब से आरोपियों के द्वारा जनरेट की जाती थी वर्चुअल आईडी।

✓आरोपियों के द्वारा संयोगितागंज क्षेत्र के ऊषागंज स्थित फ्लैट के सेकेंड फ्लोर में वेबसाईट के माध्यम से ग्राहकों की आईडी बनाकर Link भेजकर, लैपटॉप एवं मोबाइल के माध्यम से संचालित किया जा रहा था ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा।

अपराध क्रमांक 42/25

धारा – 3/4 गैंबलिंग एक्ट एवं 112 BNS घटना

दिनांक – 04/03/2025

घटना स्थल– 2/3 उषागंज सेकंड फ्लोर संयोगितागंज

पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से जब्त सामग्री –

29 मोबाइल,01 कंप्यूटर, 02 लैपटॉप,7 चेकबुक, 04 पासबुक, एटीएम कार्ड, एवं ऑनलाइन सट्टे के हिसाब किताब का करोड़ों रुपए का लेखा जोखा एवं 6.5 लाख रुपए नगदी, 01 एर्टिगा कार एवं 3 मोबाइल जप्त

वर्तमान में जब्त सामग्री – आरोपी के मोबाइल में ऑनलाइन सट्टे के करोड़ों के हिसाब किताब सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

पूर्व में गिरफ्तार आरोपीयो के नाम:–

(1). हिमांशू खण्डेलवाल निवासी महावीर नगर इंदौर,

(2). रविन्द्र गौतम निवासी जिला गोण्डा उ. प्र,

(3). विवेक कुमार निवासी जिला भरतपुर राजस्थान

(4). अमित कुमार मण्डल निवासी जिला मधुवनी बिहार ,

(5). कृष्णा कुमार निवासी जिला मधुवनी बिहार

(6). कन्हैया पाण्डे निवासी जिला मधुवनी बिहार

(7). निखिल खंडेलवाल उम्र 32 वर्ष निवासी महावीर नगर इंदौर

(8).लक्की चौहान उर्फ अभिजीत चौहान उम्र 31 वर्ष निवासी मानवता नगर इंदौर

वर्तमान में गिरफ्तार आरोपी:–

(9).राजेश कुमार जैन उम्र 55 वर्ष निवासी डीएलएफ मांगलिया इंदौर, स्थाई निवासी ललितपुर उत्तर प्रदेश। {Ba ग्रेच्युट है और आरोपी के द्वारा ऑनलाइन सट्टे की ब्रांच खोलना कबूला जिसके।माध्यम से गैंग के अन्य सदस्य संचालित करते थे।}

इंदौर शहर में ऑनलाइन जुआ, सट्टा एवं अवैधानिक गतिविधियां संचालित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की टीमों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं।

इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि संयोगितागंज क्षेत्र के ऊषागंज स्थित फ्लैट के सेकेंड फ्लोर में ऑनलाइन गेमिंग का सट्टा संचालित किया जा रहा है।

मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर के द्वारा बताए स्थान पर दबिश देते उक्त स्थान में कुछ व्यक्तियो जो की लैपटॉप एवं मोबाईल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे,

पुलिस टीम द्वारा आरोपी

(1). हिमांशू खण्डेलवाल ,

(2). रविन्द्र गौतम

(3). विवेक कुमार

(4). अमित कुमार मण्डल

(5). कृष्णा कुमार

(6). कन्हैया पाण्डे

को पकड़ा था।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा Link के माध्यम “वरुण आनलाईन हब” बेवसाइट पर रुपयो पैसो से (हार-जीत) का दाव लगाकर सट्टा खिलवाया जाता था, एवं आरोपियों ने बताया कि जिन ग्राहकों को सट्टा लगाना रहता था उनसे पेमेंट अलग–अलग बैंक खातों में प्राप्त करके उन्हें Link भेजकर “वरुण आनलाईन हब” वेबसाईट की आईडी एवं पासवर्ड ग्राहकों को देते है एवं उस आईडी पर जितने रुपये उक्त व्यक्ति ने जमा किये हैं उसके पाईंट उनको उस आईडी पर देते है। जिसके बाद उक्त व्यक्ति “वरुण आनलाईन हब” वेबसाईट में उपलब्ध (24*7) गेम खोलकर हार–जीत का दाव लगाकर सट्टा खेलता था। आरोपियों के कब्जे से 29 मोबाइल,01 कंप्यूटर, 02 लैपटॉप,7 चेकबुक, 04 पासबुक, एटीएम कार्ड्स, एवं ऑनलाइन सट्टे के हिसाब किताब का करोड़ों रुपए का लेखा जोखा जप्त करके, आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा जिला इंदौर में गेमलिंग एक्ट के साथ विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

उक्त प्रकरण में फरार आरोपी

(7). निखिल खंडेलवाल

(8).लक्की चौहान उर्फ अभिजीत चौहान को 6 लाख 50 हजार रुपए, 01 एर्टिगा कार के साथ गिरफ्तार किया था।

उक्त प्रकरण में तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी (9).राजेश कुमार जैन उम्र 55 वर्ष निवासी डीएलएफ मांगलिया इंदौर को पकड़ा जिसके मोबाइल में उक्त ऑनलाइन सट्टे के करोड़ों के हिसाब किताब मिले आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑