किसानों से अपील- नरवाई न जलाएं, धरती बचाए।
नरवाई जलाने पर होगी कार्रवाई। इंदौर जिले में किसानों से आग्रह किया गया है कि वे पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से नरवाई नहीं जलाये। नरवाई जलाना पर्यावरण, मानव जीवन और भूमि की उर्वरा शक्ति के लिये हानिकारक है।

नरवाई जलाने पर होगी कार्रवाई।
इंदौर जिले में किसानों से आग्रह किया गया है कि वे पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से नरवाई नहीं जलाये। नरवाई जलाना पर्यावरण, मानव जीवन और भूमि की उर्वरा शक्ति के लिये हानिकारक है। जिले में वर्तमान में गेहूं के साथ-साथ अन्य फसलों की कटाई का कार्य किया जा रहा है। कटाई के उपरांत खेतों में शेष अवशेषक (नरवाई) बचता है जिन्हें किसान अनुपयोगी समझकर आग लगाकर नष्ट कर देते है इससे भूमि की उर्वरा शक्ति कमजोर होती है एवं प्रदूषण फैलता है।
उप संचालक कृषि श्री सी.एल.केवड़ा ने बताया कि नरवाई में लगभग नत्रजन 0.5 प्रतिशत, स्फुर 0.6 प्रतिशत और पोटाश 0.6 प्रतिशत पाया जाता है, जो नरवाई में जलकर नष्ट हो जाता है। भूमि में उपलब्धत जैव विविधता समाप्त हो जाती है अर्थात भूमि में उपस्थित लाभ दायक सूक्ष्म जीव एवं केचुआं आदि विभिन्न जीव जलकर नष्ट हो जाते है, जिससे भूमि की भौतिक दशा खराब हो जाती है। भूमि कठोर हो जाती है जिसके कारण भूमि की जलधारण क्षमता कम हो जाती है। फलस्वरूप फसलें जल्दी सूखती है। भूमि में होने वाली रासायनिक क्रियाएं भी प्रभावित होती है जैसे कार्बन, नाईट्रोजन एवं कार्बन फास्फोरस का अनुपात बिगड जाता है, जिससे पौधो को पोषक तत्व ग्रहण करने में कठिनाई होती है। कई बार नरवाई की आग फैलने से जनधन की हानि होती है एवं पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो जाते है।
कृषि विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों के सूचना पटलों पर पहले ही सूचना बनाम चेतावनी भी चस्पा की जा चुकी है। पंचायतवार कार्यक्रम बनाकर किसानों को नरवाई न जलाने की समझाइश दी जा रही है। विभागीय मैदानी अमले द्वारा गांव-गांव जाकर चौपाल लगाकर किसानों को समझाइश दी जा रही है कि खेतों की जुताई करे या रोटावेटर चलाकर नरवाई को यथास्थान जमीन में मिला दे। साथ ही हैप्पी सीडर एवं जीरो टिलेज सीड ड्रिल से बोनी को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन यंत्रो के उपयोग से फसल अवशेष को भूमि में मिलाया जा सकेगा। इससे भूमि उर्वरा शक्ति बढेगी तथा फसल उत्पादन बेहतर प्राप्त होगा तथा लागत में कमी आयेगी।
किसानों को सलाह दी गई है कि नरवाई न जलाये तथा जो किसान फसल अवशेष यानि नरवाई जलाएंगें उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही के साथ अर्थदण्ड की भी कार्यवाही की जा सकती है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 23 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले