देश की बात, आपके शहर से
कलेक्टर कार्यालय के मध्यस्थता केन्द्र के माध्यम से पारिवारिक संपत्ति विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान, रिश्तों में लौटी नई उमंग।
इंदौर 9 बार पढ़ी गई

कलेक्टर कार्यालय के मध्यस्थता केन्द्र के माध्यम से पारिवारिक संपत्ति विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान, रिश्तों में लौटी नई उमंग।

इंदौर शहर के शिवाजी नगर क्षेत्र में रहने वाले दो भाई-बहन – श्रीमती साधना मस्के और श्री मिलिंद आगवान – के बीच वर्षों से पारिवारिक संपत्ति को लेकर चला आ रहा विवाद अंततः सुलझ गया।

Abhishek Raghuvanshi3 जुलाई 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


इंदौर शहर के शिवाजी नगर क्षेत्र में रहने वाले दो भाई-बहन – श्रीमती साधना मस्के और श्री मिलिंद आगवान – के बीच वर्षों से पारिवारिक संपत्ति को लेकर चला आ रहा विवाद अंततः सुलझ गया। इस विवाद का समाधान उच्च न्यायालय के सहयोग से कलेक्टर कार्यालय में स्थापित मध्यस्थता केंद्र के माध्यम से कराया गया। यह समझौता पारिवारिक समरसता, कानूनी जागरूकता और मध्यस्थता व्यवस्था की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गया है।
शिवाजी नगर स्थित एक मकान की संपत्ति मिलिंद और साधना के पिता स्वर्गीय तुकाराम आगवान के नाम थी, जो उनके निधन के बाद उनके दोनों भाई-बहन के बीच विवाद का कारण बन गई थी। वर्षों से इस मकान के स्वामित्व को लेकर असहमति बनी हुई थी, जिससे दोनों पक्षों के रिश्तों में खटास आ गई थी।
श्रीमती साधना मस्के द्वारा कलेक्टर श्री आशीष सिंह को जनसुनवाई में अपने विवाद निराकरण संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने यह आवेदन निराकरण के लिए मध्यस्थता केन्द्र को भेजा। केन्द्र द्वारा दोनों पक्षों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया। कई दौर की शांतिपूर्ण बातचीत के बाद, दोनों भाई-बहन आपसी सहमति पर पहुँचे। भाई ने संपत्ति का हक त्याग किया। समझौते के अनुसार, उक्त संपत्ति का स्वामित्व साधना मस्के के नाम स्थानांतरित किया गया तथा इसके बदले में उन्होंने अपने भाई श्री मिलिंद आगवान को 7 लाख 50 हजार रुपये की राशि चेक के माध्यम से प्रदान की।
समझौते के अनुसार मिलिंद आगवान भविष्य में उक्त संपत्ति पर किसी प्रकार का दावा नहीं करेंगे। समझौते की वैधता हेतु दोनों पक्षों ने पूर्ण स्वेच्छा और संतोष के साथ दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर किए। समझौता कराने में मध्यस्थता केन्द्र के सदस्य श्री दिलीप गर्ग, हेमराज वाड़िया, श्री पुरूषोत्तम यादव, दीप्ति शेरे आदि का योगदान रहा। इस समझौते के माध्यम से सिर्फ एक कानूनी विवाद का अंत नहीं हुआ, बल्कि भाई-बहन के बीच वर्षों बाद स्नेह, संवाद और विश्वास की वापसी हुई। यह दर्शाता है कि परिवारों में होने वाले संपत्ति विवादों को भी शांति, सहमति और उचित मार्गदर्शन से सुलझाया जा सकता है।
इस सफलता में इंदौर जिला प्रशासन, मध्यस्थता समिति तथा उच्च न्यायालय के निर्देशों की अहम भूमिका रही। कलेक्टर कार्यालय स्थित मध्यस्थता केंद्र ने एक शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित कर न सिर्फ न्याय सुलभ किया बल्कि पारिवारिक रिश्तों को भी टूटने से बचाया। यह एक उदाहरण है कि कानूनी व्यवस्था के सहयोग से पारिवारिक विवादों का समाधान केवल अदालतों में नहीं, संवाद और समझौते से भी संभव है। यह पहल समाज में सौहार्द और न्याय की नई मिसाल पेश करती है।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह की पहल पर कलेक्टर कार्यालय में स्थापित मध्यस्थता केन्द्र के उल्लेखनीय परिणाम सामने आ रहे है। इस केन्द्र में अभी तक 585 आवेदन समझौते के लिये भेजे गये। इसमें से 310 आवेदनों का समझौतों के माध्यम से निराकरण सुनिश्चित किया गया। वर्तमान में 141 प्रकरण अन्य न्यायालयों में प्रचलित है। शेष प्रकरणों के निराकरण की कार्रवाई जारी है।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 12 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 12 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑