
इंदौर के कनाडिया इलाके में रविवार को एक गोदाम में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के अनुसार, आग डिस्पोजल गोदाम में लगी थी, जिससे स्थिति गंभीर हो गई थी। आग को बुझाने के लिए करीब 8 टैंकर पानी लगा। इस दौरान नगर निगम और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
रविवार होने के कारण गोदाम बंद पड़ा हुआ था, और अंदर प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई और काफी देर तक धुआं निकलता रहा। जेसीबी की मदद से गोदाम का शेड तोड़ा गया और तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
