
विजयनगर में बुधवार को ऑफिस जा रही युवती को एक युवक द्वारा बैड टच का मामला सामने आया है। युवती ने विजयनगर थाने में शिकायत की है। पुलिस के मुताबिक 25 साल की युवती ने बताया कि वह निजी आफिस में जॉब करती है। रेडिसन चौराहे से ऑफिस की तरफ पैदल जा रही थी। तभी सर्विस रोड पर एक लड़का सामने से आया। उसने पीली शर्ट पहनी थी। उसने युवती के शरीर को सामने से गलत तरीके छुआ।जब युवती चिल्लाई तो आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
