
इंदौर| नार्कोटिक्स विंग ने एमडी ड्रग्स की तस्करी के मामले में उज्जैन से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी कबूतर के नाम से चर्चित है। इसके मंदसौर व प्रतापगढ़ के बड़े ड्रग्स तस्करों से संपर्क मिले हैं। नार्कोटिक्स डीएसपी संतोष सिंह हाड़ा ने बताया, आरोपी का नाम शाहनवाज उर्फ कबूतर है। आरोपी ने इंदौर-उज्जैन में ड्रग्स तस्करी का नेटवर्क बना रखा था। इसकी जानकारी विंग को 20 फरवरी को गिरफ्तार किए गए मोईन खान से मिली थी। मोइन को 6 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ टीम ने गिरफ्तार किया था तब पता चला था वह शाहनवाज उर्फ कबूतर से ड्रग्स लेकर आता था।
