देश की बात, आपके शहर से
एमआईटी स्टूडेंट के सुसाइड से पहले कमरे में था दोस्त: परिजनों के बयान पर प्रताड़ना और उकसाने का केस; दूसरे युवकों से बातचीत पर हुआ था विवाद
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

एमआईटी स्टूडेंट के सुसाइड से पहले कमरे में था दोस्त: परिजनों के बयान पर प्रताड़ना और उकसाने का केस; दूसरे युवकों से बातचीत पर हुआ था विवाद

इंदौर के खजराना क्षेत्र में एमआईटी की छात्रा जाग्रति कर्मा (22) ने अपने दोस्त हर्ष मिश्रा के कमरे में बुधवार रात आत्महत्या की थी।

Abhishek Raghuvanshi26 दिसंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर के खजराना क्षेत्र में एमआईटी की छात्रा जाग्रति कर्मा (22) ने अपने दोस्त हर्ष मिश्रा के कमरे में बुधवार रात आत्महत्या की थी। घटना के बाद हर्ष उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में जाग्रति की मां के बयान के आधार पर गुरुवार देर शाम हर्ष के खिलाफ प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
दूसरे युवकों से बातचीत पर हुआ था विवाद
खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधव के मुताबिक, पुलिस ने हर्ष मिश्रा के खिलाफ धारा 306 के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में हर्ष ने बताया कि जाग्रति के दूसरे युवकों से बातचीत करने को लेकर उनके बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाली रात भी इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर वह कमरे से बाहर निकलकर दूसरे कमरे में चला गया। करीब दस मिनट बाद जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उसने झांककर देखा, तो जाग्रति फंदे पर लटकी हुई थी।
पुलिस के अनुसार, जाग्रति की मां ने बयान में बताया कि करीब 15 दिन पहले जाग्रति ने उनसे कहा था कि वह हर्ष से शादी करना चाहती है, लेकिन हर्ष उसे शादी को लेकर लगातार टाल रहा था और कथित रूप से उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
भंवरकुआ में करता है जॉब
हर्ष भंवरकुआ क्षेत्र की एक निजी कंपनी में जॉब करता था और पिछले कुछ वर्षों से जाग्रति के संपर्क में था। करीब 8 दिन पहले ही वह इंदौर आकर रहने लगा था। जब पुलिस ने जाग्रति के परिजनों को हर्ष के बारे में जानकारी दी तो वे बेहद आक्रोशित हो गए और बेटी की मौत को हत्या बताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने की।
रेस्टोरेंट में हुई थी पहचान
हर्ष और जाग्रति की पहचान एक रेस्टोरेंट में हुई थी, जिसके बाद दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे और अक्सर मिलते-जुलते रहते थे। जाग्रति पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाती थी। परिवार को यह जानकारी थी कि वह इंदौर गई हुई है, लेकिन परिजनों का कहना है कि उन्हें अंदेशा नहीं था कि हर्ष उसके साथ ऐसा कदम उठाएगा।
एमआईटी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी जागृति
पुलिस जांच में सामने आया है कि जागृति उज्जैन के एमआईटी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी और मूल रूप से रीवा की रहने वाली थी। वह एक सप्ताह पहले इंदौर में दोस्त हर्ष के पास रहने आई थी। हर्ष मूल रूप से देवास का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।
मकान मालिक पर भी कार्रवाई
खजराना टीआई मनोज सेंधव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में सांईकृपा कॉलोनी में रहने वाले अभिषेक पुत्र प्रकाशचंद्र पाठक पर भी पुलिस ने कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि 8 दिन से रहने के बाद भी उन्होंने हर्ष को लेकर थाने पर जानकारी नहीं दी थी। उन पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 17 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 20 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 20 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑