देश की बात, आपके शहर से
एक ही दिन में मातम में डूबे दो परिवार, सड़क हादसे में महिला और युवक की मौत
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

एक ही दिन में मातम में डूबे दो परिवार, सड़क हादसे में महिला और युवक की मौत

इंदौर के मांगलिया क्षेत्र में बुधवार का दिन दो परिवारों के लिए कभी न भूल पाने वाला साबित हुआ, जब अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक एवं महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

Abhishek Raghuvanshi24 जुलाई 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


इंदौर के मांगलिया क्षेत्र में बुधवार का दिन दो परिवारों के लिए कभी न भूल पाने वाला साबित हुआ, जब अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक एवं महिला की दर्दनाक मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद सिर में गहरी चोट लगने और ज्यादा खून बह जाने के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मांगलिया: मांगलिया क्षेत्र में बुधवार का दिन दो परिवारों के लिए कभी न भूल पाने वाला साबित हुआ, जब अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक एवं महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मांगलिया चौकी प्रभारी विश्वजीत सिंह तोमर ने बताया कि पहली घटना सुबह लगभग 7 बजे की है।
30 वर्षीय नितेश पिता राजेन्द्र मेहता अपनी बहन को नौकरी पर छोड़ने बाइक से जा रहे थे। जब वे ऑर्किड स्कूल के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद कार चालक फरार
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नितेश की बहन सड़क किनारे जा गिरी जबकि नितेश सड़क पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गहरी चोट लगने एवं अत्यधिक खून बह जाने से उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस हादसे का सबसे दर्दनाक पक्ष यह रहा कि कुछ महीने पहले इसी स्थान पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से नितेश के पिता की भी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
अस्पताल जा रही महिला की मौत
दूसरा हादसा मांगलिया बायपास पर घटित हुआ। नर्मदाबाई पति जसवंत सिंह दतोलिया उम्र करीब 50 वर्ष निवासी हाट मैदान, अपने बीमार पति को अस्पताल में खाना देने के लिए अपने पुत्र के साथ बाइक पर जा रही थीं। तभी तेज रफ्तार से आ रही यूपी नंबर की कार (UP32/NJ-8136) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से युवक उछलकर कार पर जा गिरा, जबकि नर्मदा बाई सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने जब्त की कार
स्थानीय लोगों ने कार सवार को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह कार छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने कार जब्त कर ली ओर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लियाl इन दोनों दर्दनाक हादसों से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाए एवं सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए जाएं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 7 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 7 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑