
हिंदू संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि सिरपुर से पहले भी मुस्लिम युवकों को हिंदू युवतियों के साथ पकड़ा जा चुका है। सिरपुर लव जिहाद का अड्डा है। पुलिस प्रशासन को मुहिम चलाना चाहिए। युवती की मां ने बदनामी के डर से शिकायत करने से मना कर दिया है।
युवक-युवती आपत्तिजनक अवस्था में थे।
मोबाइल में कईं युवतियों से चैटिंग मिली है।
इन्हें चंदननगर पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
इंदौर। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को मुस्लिम युवक को हिंदू युवती के साथ पकड़ा। युवक-युवती आपत्तिजनक अवस्था में थे। मोबाइल में कईं युवतियों से चैटिंग मिली है। दोनों को चंदननगर पुलिस के सुपुर्द किया गया है। शिकायतकर्ताओं ने लव जिहाद का आरोप लगाया है।
बजरंग दल के पदाधिकारियों को सूचना मिली थी कि सिरपुर क्षेत्र में मुस्लिम युवक हिंदू युवती के साथ घूम रहा है। कुछ लोगों ने मिलकर दोनों को पकड़ लिया।
युवक पहले हिंदू नाम बता कर गुमराह करने लगा। आईडी कार्ड मांगने पर उसने मुस्लिम नाम बताया।
मूलत:कन्नौज(उप्र)निवासी युवक सहयोग नगर में रहता है। वह चूड़ी का काम करता है।
उसने पूछताछ में बताया रिश्ते की बहन सुहाना ने युवती से दोस्ती करवाई है। दोनों टहलने के लिए सिरपुर तालाब की तरफ आए थे।
युवक इंस्टाग्राम के माध्यम से अन्य हिंदू युवतियों से भी बातचीत करता है। चेटिंग बाॅक्स में कईं काॅल भी मिलें है।
