देश की बात, आपके शहर से
इंदौर में ये कैसी इंजीनियरिंग! एक साल में धंस गई 25 साल की गारंटी वाली सड़क
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

इंदौर में ये कैसी इंजीनियरिंग! एक साल में धंस गई 25 साल की गारंटी वाली सड़क

इंदौर में सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही सामने आई है। 25 साल की गारंटी वाली सड़कें एक साल में ही धंस गई हैं। नगर निगम ने इन सड़कों के निर्माण पर 500 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं।

Abhishek Raghuvanshi3 जुलाई 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


इंदौर में सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही सामने आई है। 25 साल की गारंटी वाली सड़कें एक साल में ही धंस गई हैं। नगर निगम ने इन सड़कों के निर्माण पर 500 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं। सड़कों के धंसने से आई दरारों की वजह से रोजाना सैकड़ों वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं।
दो इंच तक आ गई दरारें, लेकिन जिम्मेदारों को खबर तक नहीं।
एक से सात साल के बीच हुआ अलग-अलग सड़कों का निर्माण।
करीब एक साल पहले बनी एयरपोर्ट वाली 60 फीट रोड भी धंसी।
इंदौर। जनता से टैक्स के रूप में पैसा लेकर नगर निगम किस तरह बर्बाद करता है इसका उदाहरण अब इंदौर में सड़क घोटाले के रूप में सामने आ रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार सड़कों का एक साल में दम टूट गया। 25 साल के दावे के साथ बनाई गई ये सड़कें दो इंच तक धंस गईं। ठेकेदार नगर निगम को सड़कें सुपुर्द करके जा चुका है। सड़कों के धंसने से आई दरारों की वजह से रोजाना सैकड़ों वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं।
500 करोड़ से अधिक खर्च
नगर निगम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सड़कों का चौड़ीकरण करते हुए कंक्रीट की सड़कें बनाई हैं। पिछले सात वर्ष में इन सड़कों के निर्माण पर 500 करोड़ रुपये से अधिक राशि खर्च की जा चुकी है। सड़क निर्माण के समय दावा किया गया था कि इन सड़कों को आने वाले 25 सालों तक रखरखाव की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, लेकिन वे सड़कें भी दम तोड़ने लगी हैं, जिनका निर्माण एक वर्ष पहले ही हुआ था।
फूटी कोठी से महू नाका
फूटी कोठी से महू नाका तक लगभग दो किमी लंबी इस सड़क का निर्माण सात वर्ष पहले हुआ था। तीन माह पहले अचानक यह सड़क धंसने लगी। कई जगह यह सड़क दो इंच से ज्यादा तक धंस चुकी है। इस वजह से दिनभर वाहन चालक गिरते हैं।
बड़ा गणपति से लाबरिया भेरू चौराहा
लगभग एक किमी लंबी इस सड़क का निर्माण पांच वर्ष पहले हुआ था। यह सड़क भी जगह-जगह धंस रही है। कुछ जगह तो एक इंच तक धंस चुकी है। लगातार हादसे हो रहे हैं।
साठ फीट रोड, एयरपोर्ट क्षेत्र
एयरपोर्ट क्षेत्र की साठ फीट रोड का निर्माण तो एक वर्ष पहले ही हुआ है, बावजूद इसके यह लगातार धंस रही है। रहवासियों ने बताया कि आए दिन हादसे होते रहते हैं। कई बार नगर निगम में शिकायत भी कर चुके हैं।
चोइथराम अस्पताल क्षेत्र
चोइथराम अस्पताल के सामने की सड़क का निर्माण भी कुछ वर्ष पहले ही हुआ है। यह सड़क भी धंस चुकी है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। क्षेत्रवासियों का कहना है कि आए दिन हादसे होते रहते हैं।
यह है कारण
वरिष्ठ इंजीनियर अतुल सेठ कहते हैं यह गंभीर लापरवाही है। सीमेंटेड सड़कों के निर्माण में भराव का बहुत महत्व होता है। ऐसी सड़कों में 97 प्रतिशत तक ठोस मटेरियल का भराव होना चाहिए। जिस तरह से ये सड़कें धंस रही हैं, उसे देखकर कहा जा सकता है कि निर्माण के समय लापरवाही की गई है। मटेरियल भी कमजोर इस्तेमाल किया गया। ये सड़कें लगातार धंस रही हैं।
जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे
सड़क निर्माण के समय लापरवाही हुई है। बड़ी गड़बड़ी से इन्कार नहीं किया जा सकता। इन सड़कों के निर्माण की जांच कराएंगे। संबंधित ठेकेदार और तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश देंगे। – पुष्यमित्र भार्गव, महापौर, इंदौर

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 5 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 5 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑