इंदौर में युवती के हत्यारे थार कार से भागे:भोपाल में मदद करने वाले तीन युवक पकड़ाए, सीसीटीवी से कार की तलाश में जुटी पुलिस
भावना हत्याकांड में इंदौर पुलिस थार कार की तलाश कर रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी भोपाल से थार कार से भागे हैं। पुलिस भोपाल में भी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
भावना हत्याकांड में इंदौर पुलिस थार कार की तलाश कर रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी भोपाल से थार कार से भागे हैं। पुलिस भोपाल में भी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही ये जानकारी भी निकाल रही है कि आरोपी किस रास्ते से भागे हैं। इंदौर के महालक्ष्मी नगर में ग्वालियर की रहने वाली भावना उर्फ तनु सिंह गोली लगने से घायल हो गई थी। तीन लोग उसे कार से बांबे हॉस्पिटल पहुंचे थे। जहां वे उसे छोड़कर भाग गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान भावना की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने आशु यादव, मुकुल यादव और स्वस्ति के खिलाफ केस दर्ज किया था।
भोपाल भागने की मिली थी जानकारी
घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस को मामले से जुड़े कुछ सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगे थे। जिससे जानकारी मिली थी कि आरोपी बस से भोपाल भागे हैं। इसके साथ ही पुलिस की टीमें अलग-अलग जगह उनकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने भोपाल से विख्यात पाठक को पकड़ा। पीयूष अवस्थी और कान्हा गोयल को भी हिरासत में लिया।
तीनों से जानकारी मिली थी कि जिस मकान में घटना हुई उसका रेंट एग्रीमेंट इन्हीं के नाम पर था। पुलिस को ये जानकारी भी मिली थी कि हत्या के बाद आशु, मुकुल व स्वस्ति भोपाल में विख्यात के घर पर रुके थे। फरारी में आरोपियों को संरक्षण देने के मामले में विख्यात को भी आरोपी बनाया गया है।
भोपाल से कार से भागे आरोपी, तलाश जारी
लसूडिया टीआई तारेश सोनी ने बताया कि पुलिस को ये जानकारी मिली है कि आरोपी भोपाल से थार से भागे हैं। ये कार किसकी है और आरोपी किस रास्ते से भागे इसकी जानकारी निकाली जा रही है। पुलिस की टीम भोपाल में भी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि कार के बारे में जानकारी मिल सके। बताया जा रहा है कि पुलिस टोल-टैक्स पर भी पूछताछ कर रही है।
आरोपियों पर इनाम भी घोषित
भावना हत्याकांड को करीब एक हफ्ता हो गया है। अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों पर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया जा चुका है। साथ ही लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया है। इधर, भावना के मुंहबोले भाई पंकज ठाकुर ने ग्वालियर में कैंडल मार्च निकालकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने और उनकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 22 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले