इंदौर में भावना सिंह का शव लेने पहुंचे मुंहबोले भाई, आरोपी अब भी फरार
इंदौर में मेकअप आर्टिस्ट भावना सिंह की हत्या के मामले में आरोपी आशु यादव अभी भी फरार है। पुलिस ने आशु के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

इंदौर में मेकअप आर्टिस्ट भावना सिंह की हत्या के मामले में आरोपी आशु यादव अभी भी फरार है। पुलिस ने आशु के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। भावना के मुंहबोले भाई पंकज और कृष्णकांत ने शनिवार को इंदौर में उसका अंतिम संस्कार किया।
आरोपी आशु यादव की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी।
पुलिस को आशु के अवैध कारोबार के बारे में मिली जानकारी।
भावना के मुंहबोले भाई ने किया उसका अंतिम संस्कार।
मेकअप आर्टिस्ट भावना सिंह उर्फ तनु के हत्यारे जिम ट्रेनर आशु यादव का सुराग नहीं मिला। भाई मुकुल व दोस्त स्वास्ति भी फरार है। लसूड़िया थाने की एक टीम दतिया भेजी है। उधर शनिवार को भावना के मुंहबोले भाई पंकज व कृष्णकांत ग्वालियर से शव लेने आए। इंदौर में अंतिम संस्कार किया गया।
टीआई तारेश सोनी के मुताबिक आशु यादव अवैध कार्यों में लिप्त था। जिस मकान में हत्या हुई उसका पीयूष अवस्थी, रोहित दयानी, विख्यात पाठक, कान्हा गोयल और राहुल शर्मा के नाम से अनुबंध कर लिया था। भाई मुकुल और महिला दोस्त स्वास्ति राय भी रहती थी।
ऑनलाइन सट्टे के धंधे में जुड़ा था
जानकारी मिली कि आशु ऑनलाइन सट्टे के धंधे में लिप्त था। किशनगंज थाना में उसके द्वारा मारपीट की एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। घटना के बाद तीनों ने मोबाइल बंद कर लिए। उनकी अंतिम लोकेशन रिंग रोड की मिली है।
पिपल्याकुमार (निपानिया रोड) के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। कॉल डिटेल पर आशु के परिचितों से पूछताछ की है। कान्हा के पिता राधेश्याम गोयल को भी बिचौली मर्दाना क्षेत्र से पकड़ा है। परिचितों ने बताया कि घटना के बाद आशु का कॉल आया था। कहा था कि मजाक में भावना से गोली चल गई है।
*दादी का शव लेने से इन्कार, मुंहबोले भाई हुए तैयार
शनिवार को पंकज ठाकुर व कृष्णकांत इंदौर पहुंचे। पंकज ने बताया कि वह भावना का मुंहबोला भाई है। भावना उसे राखी बांधती थी। सोशल मीडिया से भावना की हत्या की सूचना मिली थी। दादी जमुनादेवी और चाचा के शव लेने से मना करने पर उसे आना पड़ा।
पंकज के मुताबिक भावना के पिता संतोष सिंह और मां की दस साल पूर्व सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने से उसने कमरा लेकर क्लाउड किचन का काम शुरू किया था। कुछ समय बाद काम बंद कर दिया।
वह ब्यूटीशियन का कोर्स करना चाहती थी। पंकज ने खर्च की जिम्मेदारी भी ली थी। होली पर वह ग्वालियर में ही थी। इंस्टाग्राम पर फोटो भी अपलोड किए थे। भावना कोर्स करने के सिलसिले में ही इंदौर आई थी। स्वास्ति उसकी दोस्त है। उसने ही पार्टी के लिए बुलाया था।
पार्टी में क्या हुआ व गोली क्यों मारी, जानकारी नहीं है। पंकज के मुताबिक भावना ने दस साल पूर्व शादी कर ली थी। फिर पति से अलग हो गई। शादी किससे की, यह जानकारी नहीं है। पंकज पांच साल पूर्व ही भाई बना है।
जिम ट्रेनर और प्रापर्टी कारोबारी बताता था
आरोपित पुलिस को आशु की पूरी जानकारी नहीं मिली है। परिचित अलग-अलग बातें बता रहे हैं। एफआईआर में जिम ट्रेनर लिखा है, जबकि परिचित प्रापर्टी कारोबारी बताते हैं। पुलिस का दावा है कि आशु सट्टे के कारोबार में लिप्त था। उसकी लग्जरी लाइफ स्टाइल की जानकारी भी मिली है। उसने 1200 रुपये प्रतिदिन पर कार किराए से ली थी। मकान का 35 हजार रुपये महीना किराया देता था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 21 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले