इंदौर में बाइक सवारों ने मां-बेटी को छेड़ा:गाड़ी से गिराने की कोशिश की, 3 दिन बाद मामले में FIR दर्ज
इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में एक महिला और उसकी बेटी को मनचलों ने परेशान किया। रास्ते में काफी दूर तक युवकों ने दोनों का पीछा किया। मां-बेटी ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में एक महिला और उसकी बेटी को मनचलों ने परेशान किया। रास्ते में काफी दूर तक युवकों ने दोनों का पीछा किया। मां-बेटी ने किसी तरह अपनी जान बचाई। पीछा करने वालों में से एक की बाइक का नंबर उन्होंने नोट कर लिया। पुलिस ने मामले में महिला से आवेदन लिया, जिस पर रविवार को एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है।
राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार, पीड़िता की उम्र 44 साल है और वह केट रोड स्थित एक टाउनशिप में रहती हैं। 17 जुलाई की रात करीब 10 बजे वह अपनी बेटी के साथ दोपहिया वाहन से केट रोड चौराहे की तरफ जा रही थीं। तभी तीन-चार अलग-अलग बाइकों पर सवार कुछ युवकों ने उनका पीछा किया।
रास्ते में युवकों ने अश्लील टिप्पणियां कीं और बार-बार वाहन को ओवरटेक कर कट मारने लगे। महिला ने जब उन्हें रोका, तो वे गाली-गलौज करने लगे और छूने की कोशिश भी की। इसी दौरान उन्होंने एक स्कूटर का नंबर MP09 DQ 8576 नोट किया। नंबर नोट करते समय युवकों ने उनकी बाइक से गिराने की भी कोशिश की।
3 दिन बाद की शिकायत
इसके बाद वे वहां से निकल गए, लेकिन जब मां-बेटी केट चौराहे से डी मार्ट की ओर पहुंचे, तो रास्ते में कुछ युवक फिर खड़े मिले। इनमें से किसी ने उन पर ईंट फेंकी, हालांकि दोनों बाल-बाल बच गईं।
मामले में पीड़िता ने तीन दिन बाद पुलिस में शिकायत की। राजेंद्र नगर पुलिस ने रविवार रात केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 23 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले