इंदौर में बब्बर को साबिर-अल्फराज ने छत से मारा पत्थर, अस्पताल में मौत
इंदौर के साउथ गाडराखेड़ी में शनिवार को विवाद के बाद बब्बर मोरेले पर दो आरोपितों ने पेवर ब्लॉक से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद तनावपूर्ण माहौल में प्रदर्शन हुआ।
इंदौर के साउथ गाडराखेड़ी में शनिवार को विवाद के बाद बब्बर मोरेले पर दो आरोपितों ने पेवर ब्लॉक से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद तनावपूर्ण माहौल में प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है।
बब्बर पर छत से पेवर ब्लॉक फेंक हमला।
मृतक के परिजनों और संगठनों का प्रदर्शन।
सिकंदराबाद में तनाव, मजार पर तोड़फोड़
इंदौर। शनिवार शाम साउथ गाडराखेड़ी में हुए हमले में घायल 50 वर्षीय बब्बर की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में शामिल सिकंदराबाद कॉलोनी के निवासी आरोपित साबिर और अल्फराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
झगड़े की वजह
डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीणा के अनुसार, निगमकर्मी बब्बर का आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के घर आना-जाना था। शनिवार शाम वह शराब के नशे में महिला से विवाद कर रहा था। जब लोगों ने उसे समझाकर दूर किया, तो अल्लू और बिट्टू ने उसे कॉलोनी से जाने को कहा।
इस पर गुस्साए बब्बर ने अपने बेटे राज को बुला लिया, जो चाकू लेकर आया और गालियां देने के साथ पत्थर फेंकने लगा। राज की हरकतों से भड़ककर अल्लू और बिट्टू ने छत से पेवर ब्लॉक फेंका, जो बब्बर के सिर में लगा। घायल बब्बर को प्रत्यक्षदर्शियों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।
तनाव और प्रदर्शन, आरोपितों के खिलाफ शख्त कार्रवाई की मांग
रविवार सुबह जब शव गाडराखेड़ी पहुंचा, तो करीब 200 लोग इकट्ठा हो गए। स्वजन और हिंदू संगठनों ने आरोपितों के मकान तोड़ने, फांसी की सजा और मुआवजे की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान सिकंदराबाद इलाके में एक मजार पर तोड़फोड़ की गई।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने अल्लू और बिट्टू को जानलेवा हमले के आरोप में पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपितों पर हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। पुलिस का दावा है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है, उनके पास पूरा फुटेज है। मामले की जांच जारी है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 13 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 16 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 17 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले