इंदौर में बजरंग दल के जिला महामंत्री से मारपीट:भाजपा की महिला पार्षद और पिता पर FIR, हरसिद्धि क्षेत्र में फूलमंडी बंद कराने को लेकर हुआ विवाद
इंदौर में बजरंग दल के जिला महामंत्री को धमकाने के मामले में पंढरीनाथ पुलिस ने महिला पार्षद और उनके पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
इंदौर में बजरंग दल के जिला महामंत्री को धमकाने के मामले में पंढरीनाथ पुलिस ने महिला पार्षद और उनके पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले की जानकारी लगते ही पार्षद और उनके समर्थक भी थाने पहुंचे और बजरंग दल के लोगों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे। पंढरीनाथ पुलिस ने बताया कि अनिल पाटिल की शिकायत पर पुलिस ने पार्षद रूपाली पेंढारकर निवासी रणजीत हनुमान मंदिर के पास इन्दौर एवं उनके पिता अरुण पेंढारकर के खिलाफ धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है। अनिल ने बताया कि शुक्रवार को इन्दौर नगर निगम द्वारा हरसिद्धि क्षेत्र में चल रही अवैध फूलमंडी को बंद कराया गया। जिसे पार्षद रूपाली पेंढारकर और उनके पिता अरुण पेंढारकर निवासी रणजीत हनुमान मंदिर के पास इन्दौर का संरक्षण प्राप्त था।
चूंकि आज सुबह मंडी पूर्णतः बंद हो गई तो उस क्षेत्र के रहवासियो द्वारा वॉट्सऐप ग्रुप पर मुझ प्रार्थी की प्रशंसा के मैसेज चलाए गए। जिससे पार्षद एवं उनके पिता काफी आहत हुए और मुझे व्यक्तिगत वॉट्सऐप मैसेज करने लगे। मुझे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि पार्षद मुझसे नाराज हैं तथा उनकी मोटी वसूली इस अवैध मंडी के संचालन से बंद हो गई।
*चूंकि अवैध मंडी से क्षेत्र में*
जनमानस काफी परेशान व दिक्कतों का सामना कर रहा था। इसलिए हरसिद्धि व मोती तबेला रहवासी संघ के संयुक्त तत्वाधान में माननीय जिलाधीश महोदय एवं इन्दौर नगर निगम आयुक्त महोदय को दो दिन पूर्व रहवासियों की ओर से ज्ञापन दिया गया था।
बजरंग दल के महामंत्री ने अपनी शिकायत में यह लिखवाया…
इसी बात को लेकर दोपहर करीब 2.15 बजे अरुण व रूपाली जी पेंढारकर ने मुझे हरसिद्धि मंदिर के पास देवी अहिल्या कोचिंग क्लासेस इन्दौर के सामने रोककर कहा कि हमसे बिना पूछे तुमने अवैध फूलमंडी के संबंध में ज्ञापन जिलाधीश महोदय एवं आयुक्त महोदय को क्यों दिया। अनिल ने कहा कि यह ज्ञापन मैंने अकेले ने नहीं पूरे रहवासियो ने मिलकर दिया है। तब अरुण पेंढारकर मुझे जोर-जोर से गालियां देने लगे और कहने लगे तू होता कौन है फूलमंडी बंद कराने वाला। तेरी वजह से मेरा बहुत नुकसान हो गया है। जब मैंने अरुण जी को गाली देने से मना किया, तो उन्होंने .lमेरी कालर पकड़कर मुझे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। अरुण पेंढारकर और उनकी पुत्री मुझे लात घूंसों से मारने लगे। यह भी कहा कि आइंदा हमारे काम मे दखल देगा तो तुझे और तेरे परिवार का जीना मुश्किल कर देंगे। अभी तो तुझे छोड़ रहे हैं। अगली बार इस तरह की घटना की तो तुझे और तेरे परिवार को जान से मार देंगे। घटना धवन मौरे, हरसिद्धि रहवासी संघ अध्यक्ष सत्येन्द्र होलकर व आसपास के लोगों ने देखी है। इसके बाद बजरंग दल के साथियों के साथ मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई। इस मामले में अनिल पेंढारकर ने भी थाने जाकर लिखित शिकायत दी है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले