इंदौर में प्रॉपर्टी ब्रोकर को युवकों ने पीटा:सिगरेट का धुआं उड़ाने की बात पर हुआ था विवाद
इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में सोमवार को हुई मारपीट यहां पर एक प्रॉपर्टी ब्रोकर को उसके ऑफिस के बाहर कुछ लोगों ने बुरी तरह पीटा।

इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में सोमवार को हुई मारपीट यहां पर एक प्रॉपर्टी ब्रोकर को उसके ऑफिस के बाहर कुछ लोगों ने बुरी तरह पीटा। हालांकि, अन्नपूर्णा पुलिस ने बयान के आधार पर ब्रोकरशिप का काम करने वाले व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। अन्नपूर्णा पुलिस के अनुसार, सुदामा नगर निवासी योगेश, पुत्र खेमचंद राठी की शिकायत पर शुभम शर्मा और उसके 4 से 5 साथियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। योगेश ने बताया कि वह प्रॉपर्टी और जनरेटर किराए पर देने का काम करते हैं।
23 मार्च की रात, वह घर के पास एक सिगरेट की दुकान पर गए थे, जहां दीपक शर्मा भी मौजूद था। सिगरेट का धुआं उड़ाने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। हालांकि, उस समय बात वहीं खत्म हो गई और योगेश अपने घर लौट आए।
अगले दिन शाम करीब 5 बजे, जब योगेश सुनील वर्मा के श्रीराम प्रॉपर्टी के ऑफिस के बाहर बैठे थे, तभी दीपक का भतीजा शुभम अपने 4-5 साथियों के साथ काली स्कॉर्पियो गाड़ी में वहां पहुंचा। शुभम ने आते ही धमकाते हुए अपने चाचा दीपक से झगड़े की बात पर योगेश से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने लोहे की रॉड और ड्रम से कई बार उनके सिर पर वार किए।
कई देर तक मारपीट चलती रही, लेकिन कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। बाद में योगेश को गंभीर हालत में निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने मंगलवार को बयान दर्ज करने के बाद शुभम और उसके साथियों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 22 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले