देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 6 बार पढ़ी गई

इंदौर में प्रेमी युगल ने जहर खाया, लड़की की मौत:युवक की हालत गंभीर; एमवाय अस्पताल में हंगामा, शादी को लेकर विवाद के आरोप

इंदौर के राजेन्द्र नगर क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने गुरुवार रात जहर खा लिया। उन्हें इलाज के लिए रात में एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां लड़की की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Abhishek Raghuvanshi30 मई 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
The lovers consumed poison | इंदौर में प्रेमी युगल ने जहर खाया, दोनों की मौत:  एमवाय अस्पताल में हंगामा, परिवार और युवक के बीच शादी को लेकर विवाद के आरोप  ...

इंदौर के राजेन्द्र नगर क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने गुरुवार रात जहर खा लिया। उन्हें इलाज के लिए रात में एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां लड़की की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद भंवरकुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
युवक के भाई का दावा- शादी को लेकर था विवाद
भंवरकुआ पुलिस के मुताबिक, मृतक आयुषी (20) पुत्री प्रदीप सोनी निवासी तेजपुर गड़बड़ी और उसके प्रेमी कपिल (25) पुत्र विशंभर शर्मा को उपचार के लिए रिश्तेदार एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। कपिल का भाई राहुल ने बताया कि रात करीब 10 बजे कपिल ने उनसे फोन पर संपर्क किया और बताया कि आयुषी उनके साथ है और वे दोनों मिलना चाहते हैं। जब दोनों राहुल के पास पहुंचे तो कपिल ने बताया कि उन्होंने जहर खा लिया है। शुरू में राहुल ने उनकी बात पर भरोसा नहीं किया और आयुषी के परिवार से बात करने के लिए कहा।
आयुषी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया
कपिल और आयुषी ऑटो रिक्शा से चले गए, लेकिन बाद में राहुल ने दूसरी ऑटो रिक्शा से उनका पीछा करते हुए देवगुराड़िया के पास उन्हें रोका। उस वक्त दोनों की तबीयत बिगड़ रही थी, इसलिए उन्हें एमवाय अस्पताल लाया गया। अस्पताल में आयुषी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि कपिल की हालत नाजुक होने के कारण उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।
अस्पताल में परिवार और युवक के बीच हुआ विवाद
आयुषी की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिवार वाले अस्पताल पहुंचे। वहां स्ट्रेचर पर पड़े कपिल के साथ झूमाझटकी हुई, जिसे अस्पताल के स्टाफ ने बीच-बचाव कर अलग कर दिया। इसके बाद आयुषी के परिजन उसका मोबाइल लेकर वहां से चले गए।
शादी को लेकर परिवार ने मांगे थे 3 लाख रुपए
कपिल के भाई राहुल ने बताया कि कपिल ऑटो रिक्शा चलाता है और दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन आयुषी की मां इस बात से सहमत नहीं थी। शादी को लेकर अक्सर आयुषी के साथ मारपीट होती थी। गुरुवार को भी विवाद के बाद आयुषी घर से निकलकर कपिल के पास आ गई थी। राहुल के अनुसार, आयुषी के परिवार ने शादी के लिए 3 लाख रुपए की मांग की थी, जिसे कपिल और आयुषी पूरा नहीं कर सके। भंवरकुआ थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 मिनट पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑