इंदौर में देवी अहिल्या बाई स्मारक का भूमिपूजन:40 करोड़ की लागत से बनेगा पहला चरण, संतों ने दिया आशीर्वाद
इंदौर में देवी अहिल्या बाई स्मारक का भूमिपूजन पुराने आरटीओ भवन परिसर में संपन्न हुआ। स्मारक का पहला चरण 40 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा।
इंदौर में देवी अहिल्या बाई स्मारक का भूमिपूजन पुराने आरटीओ भवन परिसर में संपन्न हुआ। स्मारक का पहला चरण 40 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख संतों में नागोरिया पीठधीश्वर स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज, संत अण्णा महाराज और संत श्री महामंडलेश्वर दादू महाराज उपस्थित रहे। संतों ने कहा कि देवी अहिल्या बाई ने अपने समय में बिना संसाधनों के देशभर में मंदिर और धर्मशालाओं का निर्माण किया। उन्होंने अपनी न्यायशीलता और प्रशासनिक उत्कृष्टता के साथ धर्म के प्रति भी गहरी आस्था दिखाई। संतों ने विश्वास जताया कि इंदौर की ताई सुमित्रा महाजन के नेतृत्व में बनने वाला यह स्मारक देवी अहिल्या बाई के आशीर्वाद से पूर्ण होगा। स्मारक का निर्माण देवी अहिल्याबाई स्मारक ट्रस्ट के तत्वावधान में किया जाएगा। यह स्मारक देवी अहिल्या बाई की विरासत को संजोने और आने वाली पीढ़ियों को उनके योगदान से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस गरिमामय समारोह में स्मारक ट्रस्ट के ट्रस्टी उद्योगपति विनोद अग्रवाल तथा शहर के प्रथम नागरिक पुष्यमित्र भार्गव ने भी संबोधित किया। स्मारक ट्रस्ट की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि इस परिकल्पना के निर्माण से आने वाली पीढ़ी भी देवी अहिल्या बाई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से परिचित हो सकेगी। यह काम एक पीढ़ी नहीं, आने वाली कई पीढ़ियों के लिए सौगात होगी। संस्था के मानद सचिव अशोक डागा ने संपूर्ण योजना की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की.स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज, संत अण्णा महाराज एवं महामंडलेश्वर श्री दादू महाराज, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर आशीष सिंह, ट्रस्टीगण विनोद अग्रवाल, अशोक डागा, मिलिंद महाजन द्वारा अभिमंत्रित मंत्रों के बीच पवित्र धरती पर कुदाली चलाकर 40 करोड़ की लागत से बनने वाले प्रथम चरण के कार्य का भूमिपूजन किया। पूजन के बाद इस पुनीत कार्य के लिए नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य ने इक्कावन हजार रुपए की राशि प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एक लाख रुपए व्यक्तिगत रूप से प्रदान करने की घोषणा की तथा नगर निगम से पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर इंदौर गौरव फाउण्डेशन की ओर से अनिल भंडारी, जयंत गुप्ता, उद्योगपति टीकम गर्ग, विष्णु बिंदल आदि अनेक गणमान्य लोगों ने सहयोग देने की घोषणा की। इस अवसर पर होलकर राजवंश से स्वप्निल राजे होलकर, सरदार नरेश फणसे, प्रकाश परांजपे, न्यायमूर्ति वीएस कोकजे, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, शरयू वाघमारे, माला ठाकुर, अंजू माखीजा, शोभा पैठणकर, पार्षद प्रशांत बड़वे, योगेश गेंदर, राजू अग्रवाल, रामस्वरूप मूंदड़ा, अनिल भोजे, सुधीर दांडेकर, प्रकाश पारवानी, सौरभ खंडेलवाल, देवेन्द्र ईनाणी, नीलेश केदारे भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुधीर देडगे ने किया। आभार ट्रस्टी पुरुषोत्तम पसारी ने माना।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 10 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 10 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले

