देश की बात, आपके शहर से
इंदौर में दिव्यांग से यौन शोषण:बेटे को इंसाफ दिलाने भटकती रही मां; कमिश्नर से शिकायत के बाद केस दर्ज
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

इंदौर में दिव्यांग से यौन शोषण:बेटे को इंसाफ दिलाने भटकती रही मां; कमिश्नर से शिकायत के बाद केस दर्ज

इंदौर में एक महिला अपने दिव्यांग बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए पिछले 20 दिनों से भटक रही थी। उसके बेटे के साथ एक डेयरी संचालक ने यौन शोषण किया थाा। घटना के दिन ही महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी।

Abhishek Raghuvanshi24 फरवरी 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर में एक महिला अपने दिव्यांग बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए पिछले 20 दिनों से भटक रही थी। उसके बेटे के साथ एक डेयरी संचालक ने यौन शोषण किया थाा। घटना के दिन ही महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी। बाद में मेडिकल रिपोर्ट में भी अप्राकृतिक कृत्य की बात सामने आई। लेकिन, पंढरीनाथ पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं की। वह मामले को दबाती रही।
आखिरकार पीड़ित महिला किसी तरह पुलिस कमिश्नर तक पहुंची। उनके निर्देश पर पुलिस ने महादेव डेयरी के संचालक पंकज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बेटे को डेयरी पर दूध लेने भेजा था
घटना 2 फरवरी की है। महिला ने दिव्यांग 27 वर्षीय बेटे को महादेव डेयरी पर दूध लेने भेजा। जब बेटा काफी देर तक वापस नहीं आया तो बेटी को लेकर महिला महादेव डेयरी पर पहुंची। यहां पंकज से बात की तो उसने कहा कि आपका बेटा आया था। मैंने उसे पीछे की दुकान पर काम से भेजा है।
महिला काफी देर तक उसका इंतजार करती रही। जब युवक की बहन उसे देखने दुकान के पीछे वाली गली में गई तो पंकज अंदर की तरफ चला गया। बाद में उसने पीछे के चैनल गेट से युवक को बाहर कर दिया। यह उसकी बहन ने देख लिया। वह भाई को लेकर पंकज की दुकान पर पहुंची। यहां पर उसकी मां भी खड़ी थी। वह काफी घबराया हुआ था। पूछने पर उसने मां और बहन को बताया कि पंकज ने उसे बाथरूम में बंद कर गलत काम किया और मारपीट भी की।
2 फरवरी की रात में ही थाने में आवेदन दिया
महिला ने 2 फरवरी की रात में ही घटना को लेकर थाने आवेदन दे दिया था। पुलिस कर्मी उसे जिला अस्पताल धार नाका लेकर गए। यहां मेडिकल के बाद उसे एमवाय अस्पताल भेज दिया गया। मेडिकल रिपोर्ट में डाॅक्टर ने उसके साथ गलत काम का उल्लेख किया है।
हालांकि, मेडिकल रिपोर्ट के 2 माह बाद भी कार्रवाई नहीं करते हुए पुलिस महिला को टालती रही।
22 फरवरी को महिला अपने वकील कृष्ण कुमार कुन्हारे और डॉ. रुपाली राठौर के साथ पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के ऑफिस पहुंची। यहां भी महिला ने उन्हें पूरी बात बताई। मामले में आरोपी पर केस दर्ज कराया।
पुलिस कमिश्नर ने सुनाई थी सजा
एक सप्ताह पहले ही पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने पंढरीनाथ थाने का दौरा किया था। यहां टीआई कपिल शर्मा के साथ स्टाफ को बीएनएस की धारा के साथ नाबालिग की गुमशुदगी के मामले में फटकार लगाई थी। इसके बाद सभी को 3 दिन की डीसीपी ऋषिकेश मीणा के यहां ट्रेनिंग देने की बात कही। बाद में टीआई सहित सभी पुलिसकर्मियों को यहां एग्जाम देना पड़ा था। बेहतर रिजल्ट आने के बाद सभी को थाने भेजा गया था।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 21 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 21 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑