देश की बात, आपके शहर से
इंदौर में जाम खुलवाने जा रहे आरक्षक को डंपर ने मारी टक्कर… 25 फीट तक घसीटा, सिर कुचला; मौत
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

इंदौर में जाम खुलवाने जा रहे आरक्षक को डंपर ने मारी टक्कर… 25 फीट तक घसीटा, सिर कुचला; मौत

देवास नाके पर ड्यूटी कर रहे आरक्षक अजय शर्मा को चंद्रगुप्त मौर्य चौराहे पर जाम हटाने जाते समय तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। डंपर 25 फीट तक घसीटते ले गया जिससे मौके पर ही मौत हो गई। चालक फरार हो गया।

Abhishek Raghuvanshi8 अप्रैल 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

देवास नाके पर ड्यूटी कर रहे आरक्षक अजय शर्मा को चंद्रगुप्त मौर्य चौराहे पर जाम हटाने जाते समय तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। डंपर 25 फीट तक घसीटते ले गया जिससे मौके पर ही मौत हो गई। चालक फरार हो गया। अजय की हाल ही में सगाई हुई थी।
डंपर ने मारी पीछे से टक्कर।
मौके पर दर्दनाक मौत हुई।
हेलमेट सुधारने को दिया था।
इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में यातायात जाम खुलवाने के लिए जा रहे आरक्षक को तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से चपेट में ले लिया। डंपर आरक्षक को 25 फीट तक घसीट ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरक्षक देवास नाके पर ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान वायरलेस सेट पर चंद्रगुप्त मौर्य चौराहे पर जाम खुलवाने के निर्देश अधिकारियों से मिले थे। वह मौके पर साथी के साथ जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
डंपर चालक मौके से फरार
पुलिस के अनुसार दुर्घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की है। यातायात पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक 23 वर्षीय अजय शर्मा सुबह देवास नाके पर तैनात था। ड्यूटी के बाद वह साथी चयन सिंह के साथ जा रहा था। दोनों अलग-अलग वाहन पर थे।
स्कीम नंबर 136 में मोड़ आने पर अजय ने दोपहिया वाहन धीरे किया। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
घटना के बाद यातायात डीसीपी अरविंद तिवारी, डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा और एडीसीपी अमरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। घटना इतनी भयावह थी कि आरक्षक डंपर के पहिए के नीचे ही फंसा रह गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। उसका चेहरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
सुबह ही सुधरवाने के लिए दिया था हेलमेट
चयन सिंह ने बताया कि घटना के समय हम दोनों साथ में चल रहे थे। मैं सड़क किनारे था। पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे अनियंत्रित होकर अजय का वाहन डंपर के सामने ही गिर गया। डंपर का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया था। टक्कर मारने के बाद डंपर को रोकने के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन चालक ने अपनी गति धीमी नहीं की।
अजय रोजाना हेलमेट लगाता था
, लेकिन हेलमेट में टूट-फूट होने से सोमवार सुबह ही सुधरवाने के लिए देकर आया था। हमारी इस विषय पर चर्चा भी हुई थी। मैंने कहा था कि हम आराम से चलते हैं।
फरवरी में हुई थी सगाई
अजय मूल रूप से शिवपुरी का रहने वाला था। यहां किराए के कमरे में रहता था। दिसंबर 2022 में उसने ज्वाइन किया था। फरवरी माह में उसकी सगाई हुई थी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 23 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले
↑